होम सेना के लद्दाख स्काउट रेजीमेंट के लिए जून में की जाएगी भर्ती
सेना के लद्दाख स्काउट रेजीमेंट के लिए जून में की जाएगी भर्ती
लेह : सेना के लद्दाख स्काउट रेजीमेंट के लिए अगले महीने केन्द्र शासित प्रदेश में एक पखवाड़े के लिए भर्ती अभियान चलाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान लेह और करगिल जिले में विभिन्न स्थानों पर पांच से 18 जून के बीच आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोविड-19 से जुड़े दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए इन कार्यक्रमों को आयोजित किया जाएगा और वैश्विक महामारी के कारण तिथि या स्थान में किसी भी तरह की तब्दीली की जानकारी विज्ञापन के जरिए दी जाएगी।
नोटिस के अनुसार, नुब्रा और चांगथांग के उम्मीदवारों के लिए भर्ती कार्यक्रम पांच-छह जून को मुटुप स्टेडियम परतापुर-न्योमा में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद डोडा से लेह और बौद्ध उम्मीदवारों के लिए नौ-दस जून को लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंट में भर्ती कार्यक्रम आयोजित होगा।
करगिल, द्रास और ज़ंस्कार के उम्मीदवारों के लिए भर्ती कार्यक्रम हेलीपैड ग्राउंड करगिल में 17-18 जून को आयोजित किया जाएगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।