होम भारत में पाया गया कोरोना का B.1.617 वैरियंट बेहद खतरनाक

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 11, 2021 08:14 PM

भारत में पाया गया कोरोना का B.1.617 वैरियंट बेहद खतरनाक

भारत में पाया गया कोरोना का B.1.617 वैरियंट बेहद खतरनाक

भारत में पाया गया कोरोना का B.1.617 वैरियंट बेहद खतरनाक

भारत में पाया गया कोरोना का B.1.617 वैरियंट बेहद खतरनाक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार भारत में दूसरी लहर के बहुत तेजी से फैलने का कारण इसी वैरिएंट को माना जा रहा है। कुछ दिन पहले ही डब्ल्यूएचओ ने बताया था कि 17 देशों में यह वैरिएंट देखा जा चुका है। डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों ने यह भी माना है कि भारत में पाए गए कोरोना के इस वैरियंट के खिलाफ वैक्सीन और कोरोना मरीजों का किया जा रहा चिकित्सीय इलाज इस पर कारगर है। यह जानकारी विश्व स्वास्थ्य संगठन में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ रोडेरिको एच ऑफरिन ने दी है। तेजी से बढ़ते संक्रमण के कारण कई देशों ने भारत से आवाजाही सीमित या प्रतिबंधित कर दी है।पिछले दिनों डब्ल्यूएचओ ने कहा था कि कोरोना का B.1.617 वैरिएंट पहली बार भारत में पिछले साल दिसंबर में पाया गया था। यह वैरिएंट वायरस के ओरिजिनल वैरिएंट की तुलना में अधिक आसानी से फैल रहा है। कोरोना पर काम कर रही डब्ल्यूएचओ की वैज्ञानिक मारिया वान केरकोव ने कहा था कि कोरोना का B.1.617 वैरिएंट का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, इसकी जानकारी उपलब्ध हैं। डब्ल्यूएचओ के अनुसार भारत के B.1.617 वैरिएंट वायरस की संक्रमण क्षमता बहुत ज्यादा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)