होम भारत में कोरोना संक्रमित होने की दर 21% से ज्यादा, 71 फीसदी नए मामले 10 राज्यों से

समाचारखेल Alert Star Digital Team May 4, 2021 10:20 PM

भारत में कोरोना संक्रमित होने की दर 21% से ज्यादा, 71 फीसदी नए मामले 10 राज्यों से

भारत में कोरोना संक्रमित होने की दर 21% से ज्यादा, 71 फीसदी नए मामले 10 राज्यों से

भारत में कोरोना संक्रमित होने की दर 21% से ज्यादा, 71 फीसदी नए मामले 10 राज्यों से

नई दिल्ली. देश में कोविड-19 संक्रमण के एक दिन में सामने आए 3,57,229 नए मामलों में से 71.71 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश समेत 10 राज्यों के हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी. भारत में लोगों के संक्रमित होने की दर 21.47 प्रतिशत है. मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र में सर्वाधिक नए मामले सामने आए हैं. महाराष्ट्र में 48,621, इसके बाद कर्नाटक में 44,438 और उत्तर प्रदेश में 29,052 नए मामले सामने आए हैं.


 

जिन राज्यों में संक्रमण के नए मामलों के 71.71 प्रतिशत मामले सामने आए हैं, उनमें केरल, दिल्ली, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ भी शामिल हैं. देश में अभी 34,47,133 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है, जो देश में संक्रमण के कुल मामलों का 17 प्रतिशत है. संक्रमण के कुल उपचाराधीन मामलों में पिछले 24 घंटे में 33,491 मामलों की बढ़ोतरी हुई है.



2 महीने के बच्‍चे को हुआ कोरोना तो छोड़कर भागे मां-बाप, अस्‍पताल में हुई मौत

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल उपचाराधीन मामलों में से 81.41 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, केरल, राजस्थान, गुजरात, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार और हरियाणा में सामने आए हैं. उसने कहा, 'राष्ट्रीय मृत्युदर लगातार गिर रही है और यह इस समय 1.10 प्रतिशत है.'


 

गुजरात: ज़िंदगी IN और कोरोना OUT, 99 साल की सामुबेन ने सिर्फ 4 दिनों में कोविड-19 को हराया

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)