होम बंगाल: कल सुबह 10:45 बजे तीसरी बार CM पद की शपथ लेंगी ममता बनर्जी

समाचारविदेश Alert Star Digital Team May 4, 2021 10:17 PM

बंगाल: कल सुबह 10:45 बजे तीसरी बार CM पद की शपथ लेंगी ममता बनर्जी

बंगाल: कल सुबह 10:45 बजे तीसरी बार CM पद की शपथ लेंगी ममता बनर्जी

बंगाल: कल सुबह 10:45 बजे तीसरी बार CM पद की शपथ लेंगी ममता बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में 5 मई को सुबह 10:45 बजे राज भवन में शपथ लेंगी। राज्यपाल जगदीप धनखड़ उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। गौरतलब है कि ममता बनर्जी नंदीग्राम विधानसभा सीट से चुनाव हार गई हैं। उन्हें अपने प्रतिद्वंदी भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से हार मिली है, जो कभी उनके सहयोगी हुआ करते थे। निर्वाचन आयोग ने बताया कि नंदीग्राम सीट से शुभेंदु अधिकारी 1,956 मतों से विजयी हुए हैं। आयोग ने पुष्टि की है कि अधिकारी को 1,10,764 मत मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी बनर्जी के पक्ष में 1,08,808 मत पड़े। अब ऐसे में ममता बनर्जी मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रही हैं तो उन्हें अब अगले 6 महीनों के भीतर किसी भी सीट से विधानसभा का चुनाव लड़कर जीतना होगा, तभी वह मुख्यमंत्री बनी रह सकेंगी।

हालांकि, उनकी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। उनकी पार्टी TMC ने राज्य में 213 जीटें जीती हैं जबकि भाजपा 77 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई है। भाजपा राज्य में 200 सीटें जीतने का दावा कर रही थी जबकि TMC ने 221 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा था। TMC की जीत के बाद ममता बनर्जी ने कहा था, ''मैंने 2021 में 221 (सीटों) का लक्ष्य बनाया था। हम इस आंकड़े के पास पहुंच गए और मैं बंगाल के लोगों का शुक्रिया अदा करती हूं।''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)