होम यूपी पंचायत चुनाव: राम नगरी में बीजेपी को झटका, 40 में से 8 ही सीटें जीती

Alert Star Digital Team May 4, 2021 10:10 PM

यूपी पंचायत चुनाव: राम नगरी में बीजेपी को झटका, 40 में से 8 ही सीटें जीती

यूपी पंचायत चुनाव: राम नगरी में बीजेपी को झटका, 40 में से 8 ही सीटें जीती

यूपी पंचायत चुनाव: राम नगरी में बीजेपी को झटका, 40 में से 8 ही सीटें जीती

अयोध्या. केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा तमाम प्रयास किए जाने के बावजूद अयोध्या में पंचायत चुनाव के परिणाम बीजेपी के पक्ष में नहीं रहे हैं. जिले की 40 जिला पंचायत सीटों में से भाजपा को महज आठ सीटें मिली हैं. विपक्षी समाजवादी पार्टी का दावा है कि पिछले महीने हुए पंचायत चुनावों में उसे सबसे ज्यादा फायदा हुआ है और उसके समर्थन वाले उम्मीदवारों ने जिला स्तर पर 22 सीटें जीती हैं. वहीं बसपा का दावा है कि उसके उम्मीदवारों ने अयोध्या में जिला पंचायत की चार सीटें जीती हैं.

 

पूरे राज्य में सफलता के बीजेपी के दावे के विपरीत अयोध्या इकाई ने यह स्वीकार किया है कि उनका प्रदर्शन आशा के अनुरुप नहीं रहा है.

 

बीजेपी के जिला प्रवक्ता दिवाकर सिंह ने बताया, ''परिणाम निराशाजनक हैं. अयोध्या जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी के विधायक होने के बावजूद, हमें 40 में से सिर्फ आठ जिला पंचायत सीटों पर जीत मिली है.''

 

सोहावल उप-जिले में खराब प्रदर्शन
बीजेपी का चुनाव परिणाम खास तौर से सोहावल उप-जिले में ज्यादा खराब रहा है, जहां उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर केन्द्र सरकार ने मस्जिद बनाने के लिए पांच एकड़ भूमि आवंटित की है. न्यायालय ने राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद मामले का 2019 में फैसला सुनाते हुए मस्जिद के लिए जमीन देने को कहा था. वहीं सपा ने दावा किया है कि यहां पांच में से चार सीटें उसके हिस्से में आयी हैं जबकि पांचवीं सीट निर्दलीय उम्मीदवार के पास है. परिणाम पर सपा नेता अवधेश प्रसाद ने कहा कि बीजेपी सरकार के शासन में गांवों में लोगों को बहुत दिक्कत हो रही है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)