होम जिंदगी बचाने के लिए ऑक्सीजन ढूंढने निकला परिवार, हादसे में 5 लोगो की मौत
जिंदगी बचाने के लिए ऑक्सीजन ढूंढने निकला परिवार, हादसे में 5 लोगो की मौत
शाहजहांपुर।(नंदलाल सिंह) नेशनल हाइवे 24 बंथरा के पास पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। पति अपनी पत्नी की जिंदगी बचाने के लिए ऑक्सीजन की तलाश में बरेली गए थे।बहा भी ऑक्सीजन निजी मिली बापस आते समय कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।शाहजहांपुर के निगोही थाना के रधौला गांव के रहने बाले नरेश अपनी पत्नी जमुकादेवी को सांस लेने में दिक्कत होने के कारण ऑक्सीजन की तलाश में परिवार के लोग उन्हें बरेली ले गए।लेकिन बरेली में आक्सीजन न मिलने पर वापस अपने घर लौट रहे थे। अभी अचानक नेशनल हाईवे 24 रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के पास कार पेड़ से टकरा गई। कार में जमुका देवी, उनके पति नरेश राठौर, देवर हीरालाल, बेटा, दामाद और चालक थे। हादसे में ड्राइवर सहित पांच लोगों की मौत हो गई । गंभीर हालत में एक व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी है।
निगोही के रधोला गांव के राम नरेश परचूनी की दुकान गांव में ही चलाते हैं। उनकी पत्नी जमुकादेवी को कई दिनों
से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। वह शाहजहांपुर के अस्पतालो में कोविड की जांच कराई लेकिन वहां वह कोविड पाजिटिव नहीं पाई गईं, लेकिन उनके अंदर लक्षण कोविड जैसे ही थे। सोमवार को परिवार के लोग उन्हें बरेली ले गए, लेकिन वहां अस्पतालों में कहा गया कि कोविड पॉजिटिव होने पर और रेफर केस होने पर ही वह भर्ती करेंगे। काश बरेली के डॉक्टरों ने मानवता दिखाते हुए बीमार जमुक़ा देवी को अस्पताल में भर्ती कर लिया होता तो शायद ये हादसा नही होता।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।