होम दिल्ली में होने वाले 4 मैच के आयोजन पर खतरा, चुनिंदा वेन्यू पर हो सकते हैं मैच

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 3, 2021 09:53 PM

दिल्ली में होने वाले 4 मैच के आयोजन पर खतरा, चुनिंदा वेन्यू पर हो सकते हैं मैच

दिल्ली में होने वाले 4 मैच के आयोजन पर खतरा, चुनिंदा वेन्यू पर हो सकते हैं मैच

दिल्ली में होने वाले 4 मैच के आयोजन पर खतरा, चुनिंदा वेन्यू पर हो सकते हैं मैच

ई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के गेंदबाजी कोच एल बालाजी के कोविड-19 परीक्षण में पॉजिटिव पाए जाने से भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) दिल्ली में होने वाले अगले आईपीएल 2021 (IPL 2021) मैचों को लेकर असमंजस की स्थिति में है. इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के दो खिलाड़ियों का परीक्षण पॉजिटिव आने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ सोमवार की शाम को होने वाला उसका मैच स्थगित कर दिया गया था. अभी 4 वेन्यू पर 31 मैच होने हैं. वेन्यू की संख्या घटाई जा सकती है. दिल्ली में 4 मुकाबले होने हैं.

वरुण चक्रवर्ती और संदीप वाॅरियर के पॉजिटिव पाए जाने के बाद जहां केकेआर की पूरी टीम क्वाइंटाइन पर चली गई है, वहीं नियमित तौर पर सीएसके टीम के साथ रहने वाले बालाजी भी सोमवार को आरटी पीसीआर परीक्षण में पॉजिटिव आने के बाद अलग-थलग हो गए हैं. बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, 'बालाजी की पॉजिटिव रिपोर्ट वास्तव में चिंता का विषय है. हालांकि सीएसके के खिलाड़ियों का परीक्षण निगेटिव आया है. अमूमन अधिकतर लोगों में पांचवें या छठे दिन लक्षण दिखाई देते हैं. चर्चा यह है कि क्या दिल्ली में अगले दोनों मैचों का आयोजन किया जाना चाहिए या नहीं.'

डीडीसीए ने कहा- हमें कोई जानकारी नहीं

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने बताया कि उन्हें मैचों के कार्यक्रम में बदलाव के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन समस्या सीएसके के पिछले शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच को लेकर है. एक अधिकारी ने कहा, 'बालाजी मैच से पहले और बाद में डगआउट में थे और वह मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों से भी मिले थे, जो कि स्वाभाविक है. अब आप हर दिन परीक्षण कर सकते हैं, लेकिन जिस तरह से केकेआर का मैच स्थगित कर दिया गया उसी तरह यदि मुंबई और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मंगलवार और सीएसके-राजस्थान रॉयल्स के बीच बुधवार को होने वाले मैच के कार्यक्रम में बदलाव करना विवेकपूर्ण होगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)