होम पुडुचेरी में पहली बार सरकार का हिस्सा होगी भाजपा

समाचारखेल Alert Star Digital Team May 3, 2021 09:41 PM

पुडुचेरी में पहली बार सरकार का हिस्सा होगी भाजपा

पुडुचेरी में पहली बार सरकार का हिस्सा होगी भाजपा

पुडुचेरी में पहली बार सरकार का हिस्सा होगी भाजपा

पुडुचेरी में भाजपा पहली बार सरकार का हिस्सा होगी। इस तरह कर्नाटक के बाद दक्षिण का यह दूसरा राज्य है जहां भाजपा सत्ता में साझीदार होगी। यहां छह अप्रैल को हुए चुनावों में राजग ने 30 सदस्यीय विधानसभा में 16 सीटें हासिल की हैं।

एआइएनआरसी के प्रमुख रंगास्वामी ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

इनमें 10 सीटें एन. रंगास्वामी के नेतृत्व वाली एआइएनआरसी ने और छह सीटें भाजपा ने जीती हैं। सोमवार को रंगास्वामी ने उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन से मुलाकात करके सरकार बनाने का दावा पेश किया।

उपराज्यपाल ने कहा- रंगास्वामी जल्द ही शपथ ग्रहण की तारीख करेंगे घोषित

उपराज्यपाल ने बताया, रंगास्वामी ने उनसे कहा है कि वह जल्द ही शपथ ग्रहण की तारीख और समय के बारे में उन्हें सूचित करेंगे।

रंगास्वामी एआइएनआरसी विधायक दल के नेता चुना गए

उपराज्यपाल से मुलाकात के दौरान मन्नाडिपेड से विधायक व राज्य के पूर्व पीडब्लूडी मंत्री ए. नमाशिवयम और भाजपा प्रतिनिधि निर्मल कुमार सुराना भी रंगास्वामी के साथ थे। इससे पहले दिन में रंगास्वामी को एआइएनआरसी विधायक दल का नेता चुना गया।

शपथ ग्रहण सात या नौ मई को होगा

पार्टी सूत्रों ने बताया कि शपथ ग्रहण सात या नौ मई को होगा। ज्ञात हो कि राज्य में भाजपा ने नौ सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे और उसने छह सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि उसकी सहयोगी एआइएनआरसी ने 16 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)