होम अखिलेश यादव बोले- यूपी की योगी सरकार ने पूरे प्रदेश को ही पृथक-वास में पहुंचा दिया

समाचारविदेश Alert Star Digital Team May 3, 2021 09:35 PM

अखिलेश यादव बोले- यूपी की योगी सरकार ने पूरे प्रदेश को ही पृथक-वास में पहुंचा दिया

अखिलेश यादव बोले- यूपी की योगी सरकार ने पूरे प्रदेश को ही पृथक-वास में पहुंचा दिया

अखिलेश यादव बोले- यूपी की योगी सरकार ने पूरे प्रदेश को ही पृथक-वास में पहुंचा दिया

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोविड-19 महामारी से पैदा सूरतेहाल पर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरते हुए सोमवार को कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा ने खुद पृथक-वास में रहते-रहते पूरे प्रदेश को ही पृथक-वास में भेज दिया है।अखिलेश ने यहां एक बयान में कहा, 'उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के हालत सुधर नहीं रहे हैं और रोजाना अस्पतालों से आ रही डरावनी तस्वीरें मुख्यमंत्री के झूठे दावों की पोल खोल रही हैं। भाजपा सरकार को इससे र्शिमंदगी भी नहीं होती है, वस्तुत: सत्तादल ने चार साल में कोई काम तो किया नहीं। उसने खुद आइसोलेशन में रहते रहते पूरे प्रदेश को ही आइसोलेशन में पहुंचा दिया है।'उन्होंने कहा Þकोरोना की वजह से न जाने कितने घरों का चूल्हा बुझ चुका है। मां-बाप का साया उठ चुका है। पूरे का पूरा परिवार संक्रमित है, मगर कोई देखने वाला नहीं है। अस्पतालों में जिंदा को मुर्दा बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री की टीम-9 क्या कर रही है, पता नहीं। सख्ती के आदेश-निर्देश सब कूड़े के ढेर में जा रहे हैं। न कहीं ऑक्सीजन का की पर्याप्त आपूर्ति हो रही है और न कहीं बेड की संख्या बढ़ रही है।'उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'सच तो यह है कि लोग कोरोना से ज्यादा भाजपा सरकार की लापरवाही और बदइंतजामी से दम तोड़ रहे हैं। लोगों की इस मौत के लिए भाजपा सरकार नैतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर जिम्मेदार है। घडिय़ाली आँसू बहाने से परिवारों को उजाडऩे से बचाया नहीं जा सकता है। ऐसी लापरवाह सरकार जनता के लिए किस काम की है?

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)