होम UAN के बिना भी जान सकते हैं PF Account का बैलेंस, यह है स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस

समाचारखेल Alert Star Digital Team Apr 18, 2021 08:40 PM

UAN के बिना भी जान सकते हैं PF Account का बैलेंस, यह है स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस

UAN के बिना भी जान सकते हैं PF Account का बैलेंस, यह है स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस

UAN के बिना भी जान सकते हैं PF Account का बैलेंस, यह है स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। यूएएन नंबर (UAN) के बिना भी पीएफ खाते (PF account) का बैलेंस चेक किया जा सकता है। यूएएन नंबर एक 12 अंकों का यूनिक नंबर होता है। यह एक स्थाई नंबर होता है। यूनिवर्सल अकाउंट नंबर ईपीएफ सदस्य को आवंटित किया जाता है। यूएएन के माध्यम से कर्मचारी बिना नियोक्ता की मदद के कभी भी अपना पीएफ बैलेंस (PF Balance) चेक कर सकतें हैं और पीएफ अकाउंट से निकासी कर सकते हैं। साथ ही बिना यूएएन के भी कर्मचारी अपने पीएफ बैलेंस को चेक कर सकता है और खाते से निकासी कर सकता है।

इस तरह बिना यूएएन के चेक करें पीएफ खाते का बैलेंस

स्टेप-1. सबसे पहले ईपीएफ सदस्य को epfindia.gov.in पर जाकर लॉग-इन करना होगा।

स्टेप-2. अब आपको "Click Here to Know your EPF Balanc" लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप-3. अब आप epfoservices.in/epfo/ पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे। अब आपको "Member Balance Information" टैब पर क्लिक करना होगा।

स्टेप-4. अब सदस्य को अपना राज्य चुनना होगा और अपने ईपीएफओ ऑफिस लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप-5. अब सदस्य को अपना पीएफ अकाउंट नंबर, नाम और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।

स्टेप-6. अब सदस्य को सबमिट पर क्लिक करना होगा। अब आपको अपना पीएफ बैलेंस स्क्रीन पर दिख जाएगा।

इस तरह होगी पीएफ खाते से निकासी

बिना यूएएन के भी पीएफ खाते से निकासी की जा सकती है। इसके लिए आपको पीएफ निकासी फॉर्म भरना होगा और इसे स्थानीय पीएफ ऑफिस में जाकर जमा करना होगा। ईपीएफ सदस्य को इसके लिए इंटरनेट के माध्यम से आधार-बेस्ड नया समग्र क्लेम फॉर्म या नॉन-आधार समग्र क्लेम फॉर्म डाउनलोड करना होगा। इस फॉर्म को भरकर आप पीएफ अकाउंट से आंशिक या पूर्ण निकासी कर सकते हैं।

कर्मचारी पीएफ अकाउंट से पूर्ण निकासी उस स्थिति में ही कर सकते हैं, जब उनका रिटायरमेंट हो गया हो या कर्मचारी दो महीने से अधिक समय से बेरोजगार हो। वही, एक महीने तक बेरोजगार रहने की स्थित में, ईपीएफ सदस्य पेंशन फंड से अपनी कुल पीएफ राशि के 75 फीसद हिस्से की निकासी कर सकता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)