होम दिल्ली में कोविड बेड की नहीं होगी कमी
दिल्ली में कोविड बेड की नहीं होगी कमी
नई दिल्ली. राजधानी में कोरोना के मामले रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. रोजाना 25 हजार से ज्यादा आ रहे कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों के मुकाबले दिल्ली के अस्पतालों में मौजूद सुविधाएं भी कम पड़ रही हैं. ऐसे में कोरोना से जंग लड़ रहे दिल्ली के लोगों को बचाने के लिए अब अरविंद केजरीवाल सरकार (Arvind kejriwal Government) ने प्राइवेट अस्पतालों (Private hospitals) को आदेश जारी किया है. राज्य सरकार ने दिल्ली के 115 प्राइवेट अस्पतालों को बेड बढ़ाने के आदेश दिए हैं.
केजरीवाल सरकार की ओर से आदेश दिया गया है कि दिल्ली के सभी प्राइवेट अस्पताल और नर्सिंग होम जो कोविड का उपचार (Covid Treatment) उपलब्ध करा रहे हैं, उनमें कुल बेड का 80 फीसदी कोविड के लिए आरक्षित कर दिया जाए. इनमें 80 फीसदी आईसीयू बेड (ICU Beds) और 80 फीसदी ही वार्ड बेड (Ward Beds) शामिल हैं.
सरकार की ओर से कहा गया है कि अस्पतालों में बेड बढ़ाने के साथ ही इसकी जानकारी तत्काल कोविड 19 डाटा मैनेजमेंट पोर्टल पर दे दी जाए. बता दें कि 14 अप्रैल को दिए आदेश में सरकार ने सभी प्राइवेट अस्पतालों और नर्सिंग होम (Nursing Homes) से 2261 आईसीयू बेड और 8571 वार्ड बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित करने के लिए कहा गया था. हालांकि दिल्ली में अब बढ़ते कोरोना के आंकड़ों (Corona Cases) को देखते हुए सरकार ने नया आदेश जारी किया है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।