होम UP में नहीं थम रहा कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में 30,000 से ज्यादा नए मामले
UP में नहीं थम रहा कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में 30,000 से ज्यादा नए मामले
लखनऊ, अप्रैल 18। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस के 30000 से ज्यादा मामले रिपोर्ट किए गए हैं। राज्य में एक दिन में कोरोना वायरस के नए संक्रमण मिलने की ये सबसे ज्यादा संख्या है।
Coronavirus: Action में CM Yogi, Oxygen लगाने समेत Team-11 को दिया ये आदेश | वनइंडिया हिंदी
पिछले 24 घंटों में राज्य में 30,596 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोविड संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 1,91,457 हो गई है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ कोरोना वायरस का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बनकर उभरी है। लखनऊ में पिछले 24 घंटे में 5551 कोरोना संक्रमण के नए मामले रिपोर्ट हुए हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।