होम बंगाल के पूर्व गवर्नर गोपालकृष्ण गांधी बोले चुनावी रैलियों पर तत्काल रोक लगे

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 18, 2021 08:28 PM

बंगाल के पूर्व गवर्नर गोपालकृष्ण गांधी बोले चुनावी रैलियों पर तत्काल रोक लगे

बंगाल के पूर्व गवर्नर गोपालकृष्ण गांधी बोले चुनावी रैलियों पर तत्काल रोक लगे

बंगाल के पूर्व गवर्नर गोपालकृष्ण गांधी बोले चुनावी रैलियों पर तत्काल रोक लगे

कोलकाता, 18 अप्रैल: पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल गोपालकृष्ण गांधी ने रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त को खत लिखकर राज्य में चुनावी रैलियों और डोर-टू-डोर कैंपेन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि चुनावी लोकतंत्र और जनता के स्वास्थ्य को अलग नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। इसकी जगह उन्होंने कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए फौरन वर्चुअल रैलियां शुरी करने का सुझाव दिया है। गांधी ने कहा कि जिस समय बंगाल में विधानसभा के चुनाव चल रहे हैं, उस दौरान वायरस का प्रकोप बढ़ने से, 'मतदाताओं, चुनावकर्मियों और सुरक्षा की ड्यूटी दे रहे लोगों का स्वास्थ्य' एकसाथ खतरे में पड़ गया है और स्थिति डंवाडोल हो गई है।'

'तत्काल वर्चुअल रैलियां शुरू हों'

सीईसी को लिखे खत में पूर्व राज्यपाल ने मांग की है कि, '29 अप्रैल को राज्य में अंतिम वोट पड़ने तक जनभाओं और डोर टू डोर कैंपेन पर तत्काल रोक लगाने पर विचार किया जाए। और उन्हें (राजनीतिक दलों को) निर्देश दिया जाए कि वर्चुअल कैंपेन की ओर रुख करें। यह नहीं कहा जाना चाहिए कि भारत के चुनावी लोकतंत्र और भारत के सार्वजनिक स्वास्थ्य के बीच में तालमेल नहीं है।' उन्होंने कहा है कि इसके चलते चुनावी प्रक्रिया गंभीर संकट में पड़ गई है और साथ ही साथ आम लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा है।

प्रचार का समय घटनाने का टीएमसी कर रही है विरोध

गांधी ने कहा है कि 'चुनावी रैलियों की वजह से वायरस के खिलाफ लड़ाई में सोशल डिस्टेंसिंग पालन हो पाने का कोई सवाल ही नहीं उठता। बहुत ही कम उम्मीदवार और प्रचारक भी मास्क पहने नजर आते हैं।' उन्होंने कहा है कि 'वे खुद को और उनके संपर्क में आने वालों को सच में बहुत ज्यादा जोखिम में डाल रहे हैं।' गौरतलब है कि कुछ इन्हीं वजहों का हवाला देकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खुद को बंगाल में चुनावी रैलियाों से पीछे कर लिया है। वैसे चुनाव आयोग ने अपने स्पेशल पावर का इस्तेमाल करते हुए चुनाव प्रचार के समय में कुछ कमी की है, लेकिन टीएमसी इसके खिलाफ मोर्चा खोल चुकी है। उसकी सिर्फ एक ही मांग है कि बाकी तीनों चरण के चुनाव को एक ही दौर में करवा दिए जाए। इस तरह से कम से कम चरण में चुनाव करवाने की मांग वह हमेशा से करती रही है और ज्यादा चरणों में चुनाव उसे रास नहीं आ रहा है। जबकि, स्वच्छ और निष्पक्ष चुनाव के मद्देनजर,खासकर सुरक्षा बलों के मूवमेंट को देखते हुए चुनाव आयोग ने यह कदम उठाया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)