होम 4 से 25 मई तक होंगी बोर्ड परीक्षाएं, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कही बड़ी बात

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 16, 2021 09:05 PM

4 से 25 मई तक होंगी बोर्ड परीक्षाएं, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कही बड़ी बात

4 से 25 मई तक होंगी बोर्ड परीक्षाएं, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कही बड़ी बात

4 से 25 मई तक होंगी बोर्ड परीक्षाएं, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कही बड़ी बात

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों के बावजूद भी सूबे के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने साफ कर दिया है कि 4 मई से 25 मई तक होने वाले बोर्ड एग्जाम को स्थगित नहीं किया जाएगा. उत्तराखंड बोर्ड के एग्जाम सही समय पर कराए जाएंगे. बोर्ड एग्जाम को स्थगित करने को लेकर अभी तक कोई विचार नहीं किया गया है.

गाइडलाइन्स का होगा पालन
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का कहना है की केंद्र सरकार की तरफ से जो गाइडलाइन्स कोरोना को लेकर शिक्षा विभाग को भेजी गई हैं उसका शत-प्रतिशत पालन कराया जाएगा. परीक्षा गाइडलाइन्स के मद्देनजर ही कराई जाएगी. बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने को लेकर अभी तक किसी भी तरह का विचार विभाग ने नहीं किया है.

 

लगातार बढ़ रहे हैं केस
बात दें कि, उत्तराखंड में कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं. शुक्रवार को देहरादून में 1051, हरिद्वार में 539 मामलों सहित 2402 नए केस सामने आए हैं. राज्य में कुल मामलों की संख्या 1,18,646 तक पहुंच चुकी है. इतना ही नहीं हरिद्वार में चल रहे महाकुंभ मेले में भाग लेने वाले 24 संतों को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसके झा ने बताया कि कुंभ में शामिल संतों की कोरोना जांच कराई गई थी, जिसमें 24 संतों को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. अब तक महाकुंभ में शामिल 54 संत कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)