होम दिल्ली में Corona: मार्केट एसोसिएशनों का फैसला, खुद बंद नहीं करेंगे बाजार

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Apr 16, 2021 09:00 PM

दिल्ली में Corona: मार्केट एसोसिएशनों का फैसला, खुद बंद नहीं करेंगे बाजार

दिल्ली में Corona: मार्केट एसोसिएशनों का फैसला, खुद बंद नहीं करेंगे बाजार

दिल्ली में Corona: मार्केट एसोसिएशनों का फैसला, खुद बंद नहीं करेंगे बाजार

 वीकेंड पर फलने-फूलने वाले बाजारों को दिल्ली सरकार के आदेश के बाद शनिवार-रविवार के लिए बंद कर दिया गया है। जिससे कहीं ना कहीं बडा नुकसान व्यापारी वर्ग को होने जा रहा है क्योंकि वीकेंड पर थोक व कपडा बाजारों की रौनक बडी मुश्किल से लौटी थी। ऐसे में सरकार का विकट परिस्थितियों में साथ देने की बात मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी कर रहे हैं लेकिन साथ ही सरकार की ओर मदद रूपी टकटकी लगाए भी देख रहे हैं। हमने बाजार बंद होने पर दिल्ली की विभिन्न मार्केट एसोसिएशनों के पदाधिकारियों से बात की, आइए जानते हैं कि क्या कहना है उनका।सरकार की बात मानना मजबूरी, पर खुद नहीं करेंगे बंद: राजेंद्र
फेडरेशन ऑफ सदर बाजार टेडर्स एसोसिएशन के महासचिव राजेंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार की बात मानने के अलावा व्यापारियों के पास कोई विकल्प नहीं बचा है लेकिन हमारी बाजारों को बंद करने की मंशा बिल्कुल भी नहीं है। क्योंकि बडी मुश्किल से व्यापारी वर्ग की गाडी कुछ पटरी पर आई है लगातार बंद का असर सभी छोटे-बडे व्यापारियों पर विपरित पडेगा।रोक तो साप्ताहिक बाजार पर भी होनी चाहिए: प्रमोद
बंगाली मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि एक ओर सरकार वीकेंड पर मार्केट बंद करने की धोषणा कर चुकी है लेकिन साप्ताहिक बाजारों को खोला जा रहा है। जबकि भीड सबसे ज्यादा इन साप्ताहिक बाजारों में लगती है। हम तो कोविड गाइडलाइंस का पूरी तरह पालन करते हुए मार्केट में काम कर रहे हैं। सरकार को इस ओर भी सोचने की जरूरत है। जहां तक खुद मार्केट बंद करने की बात है तो हम बंद नहीं करेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)