होम महाराष्ट्र में आज आए कोरोना के रिकॉर्ड 63, 729 नए मामले
महाराष्ट्र में आज आए कोरोना के रिकॉर्ड 63, 729 नए मामले
मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी जारी है. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रात के करीब 8 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटे में 63, 729 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. ये अब तक का एक दिन में आने वाला सबसे बड़ा आंकड़ा है.
महाराष्ट्र में आज कोरोना से 398 मरीजों की मौत हुई है. इसी के साथ मृतकों की कुल संख्या 59,551 हो गई है. राज्य में अब तक 37,03,584 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और इनमें से 30,04,391 मरीज ठीक हुए हैं.
महाराष्ट्र में गुरुवार को 61 हजार 695 लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे और 349 मरीजों की मौत हुई थी. बुधवार को 58,952 लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे और 278 मरीजों की मौत हुई थी. वहीं मंगलवार को 60,212, सोमवार को 51,751 और रविवार को सबसे अधिक 63,294 लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे.
कोरोना का बढ़ते मामलों को देखते हुए एक मई सुबह सात बजे तक के लिए महाराष्ट्र में कर्फ्यू लगा हुआ है. इसी दौरान लॉकडाउन जैसी ही पाबंदियां लगाई गई है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।