होम गुरुवार को इन राज्‍यों में आंधी-बारिश के आसार, हो सकती है बर्फबारी

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Apr 7, 2021 09:39 PM

गुरुवार को इन राज्‍यों में आंधी-बारिश के आसार, हो सकती है बर्फबारी

गुरुवार को इन राज्‍यों में आंधी-बारिश के आसार, हो सकती है बर्फबारी

 गुरुवार को इन राज्‍यों में आंधी-बारिश के आसार, हो सकती है बर्फबारी

 मौसम विभाग ने बुधवार के दिन देश के कई हिस्सों में आंधी के साथ बारिश और कुछ जगहों पर बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटे में पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है। दक्षिण भारत में केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बारिश की हो सकती है। दिल्ली में आसमान में बादल रहने की संभावना है, पर मौसम साफ रहेगा। बुधवार को काफी तेज हवाएं चल सकती हैं। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में 40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक तेज हवाएं चलेंगी। बुधवार को कोलकाता में बारिश की संभावना नहीं है लेकिन 9 और 10 अप्रैल को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 11 अप्रैल से आसमान साफ रहेगा और तापमान भी ज्यादा होगा।

बिहार में सामान्य रहेगा मौसम

बिहार के ज्यादातर हिस्सों में आने वाले कुछ दिन तक आसमान साफ रहेगा। तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में आसमान साफ रहेगा और तापमान भी स्थिर रहेगा। लखनऊ और इसके आसपास के इलाकों में भी मौसम सामान्य रहेगा लेकिन यहां गर्मी का असर ज्यादा रहेगा। तराई वाले इलाकों में बुधवार को बारिश हो सकती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)