होम ठाकरे सरकार नाकामी छुपाने के लिए राज्य में भय पैदा कर रही

समाचारखेल Alert Star Digital Team Apr 7, 2021 09:37 PM

ठाकरे सरकार नाकामी छुपाने के लिए राज्य में भय पैदा कर रही

ठाकरे सरकार नाकामी छुपाने के लिए राज्य में भय पैदा कर रही

ठाकरे सरकार नाकामी छुपाने के लिए राज्य में भय पैदा कर रही

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा ज़िम्मेदारी से कार्य न करना समझ से परे है। लोगों में दहशत फैलाना मूर्खता है। वैक्सीन आपूर्ति की निगरानी लगातार की जा रही है और राज्य सरकारों को इसके बारे में नियमित रूप से अवगत कराया जा रहा है। गौरतलब है कि राज्य की तरफ से कहा गया था कि वैक्सीन की कमी है। वहीं, मुंबई की मेयर ने भी बुधवार को कहा, "महानगर में कोवैक्सीन और कोविशील्ड, दोनों वैक्सीन की कमी है। दो-तीन दिन में दूसरी डोज वालों को भी देना मुश्किल हो जाएगा। कल 1.76 लाख डोज थी जो अब और कम हुई होगी। केंद्र सरकार को मुंबई और महाराष्ट्र पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।"वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, " महाराष्ट्र सरकार को टीकाकरण पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। अब तक महाराष्ट्र को उपलब्ध कराई गई कोविड वैक्सीन डोज़ की कुल संख्या 1,06,19,190 है; जिसमें से 90,53,523 डोज़ इस्तेमाल की गई हैं।"केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है, कर्नाटक, राजस्थान और गुजरात में टेस्टिंग की गुणवत्ता में सुधार करने की आवश्यकता है। पंजाब में मृत्यु दर में गिरावट के लिए घातक मामलों को चिन्हित करके जल्द अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत है। वैक्सीन आपूर्ति की निगरानी लगातार की जा रही है और राज्य सरकारों को इसके बारे में नियमित रूप से अवगत कराया जा रहा है।आगे उन्होंने कहा, इसी तरह हमें छत्तीसगढ़ के नेताओं द्वारा टिप्पणियां प्राप्त हुई हैं जिनका उद्देश्य टीकाकरण पर गलत सूचना देना और भय फैलाना है। बेहतर होगा कि राज्य सरकार राजनीति पर ध्यान देने की बजाय अपनी आधारभूत स्वास्थ्य संरचना पर जोर दें।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)