होम दिलीप घोष ने काफिले पर पत्थरों से हमले का लगाया आरोप
दिलीप घोष ने काफिले पर पत्थरों से हमले का लगाया आरोप
पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने बुधवार को दावा किया कि उनके काफिले पर पत्थरों से हमला किया गया. उन्होंने कहा कि वे किसी तरह से इस हमले में बच गए. बंगाल बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक समुदाय विशेष को उकसाने का काम कर रही है. उधर, इस घटना के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सांसद सौमित्र खान के नेतृत्व में कोलकाता स्थित चुनाव आयोग के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया.
दिलीप घोष ने कहा, "ममता बनर्जी की सभा कैंसिल की जाए. ममता को ब्लॉक किया जाए. नहीं तो बंगाल में खून की नदियां बह जाएंगी और और बंगाल में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो पाएगा." दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि उत्तर बंगाल के कूचबिहार जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं ने उनकी कार पर बम एवं ईंटों से हमला किया. सत्तारूढ़ पार्टी ने इन आरोपों से इनकार किया है. घोष ने कहा कि सीतलकूची में भाजपा की बैठक के बाद उनकी कार पर हमला किया गया जिसमें उनकी कार की खिड़कियों के शीशे टूट गए.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।