होम महाराष्ट्र में कोरोना के टूटे सभी रिकॉर्ड, 24 घंटे में आए करीब 60 हजार नए मामले
महाराष्ट्र में कोरोना के टूटे सभी रिकॉर्ड, 24 घंटे में आए करीब 60 हजार नए मामले
मुंबई: कोरोना के नए मामलों में बेताहाशा बढ़ोतरी हो रही है. महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रात के करीब 9 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 59907 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जो किसी एक दिन में राज्य में सर्वाधिक संख्या है. पिछले 24 घंटे में 322 मरीजों की मौत हुई है.
केवल मुंबई में पिछले 24 घंटे में 10,428 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 23 लोगों की मौत हुई है.
बता दें कि रविवार को राज्य में संक्रमण के 57,074 नए मामले सामने आए थे. जो किसी एक दिन में राज्य में सर्वाधिक संख्या थी. महाराष्ट्र में मंगलवार को 55 हजार 469 लोग और सोमवार को 47 हजार 288 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।