होम राजस्थान विधानसभा उपचुनाव: बूथ कैप्चरिंग रोकने के लिये आयोग उठायेगा ये बड़ा कदम

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Apr 6, 2021 09:53 PM

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव: बूथ कैप्चरिंग रोकने के लिये आयोग उठायेगा ये बड़ा कदम

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव: बूथ कैप्चरिंग रोकने के लिये आयोग उठायेगा ये बड़ा कदम

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव: बूथ कैप्चरिंग रोकने के लिये आयोग उठायेगा ये बड़ा कदम

जयपुर. प्रदेश में होने वाले विधानसभा उप चुनाव (Rajasthan Assembly by-election) के दौरान 10 फीसदी मतदान केन्द्रों पर बलवा, बूथ कैप्चरिंग (booth capturing) और अनाधिकृत प्रवेश करने सहित अन्य अवांछनीय गतिविधियों की संभावना को देखते हुये इनकी रोकथाम के लिए वेब कास्टिंग तकनीक (Web casting technique) का इस्तेमाल किया जाएगा. मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि तीनों विधानसभाओं में कुल 1145 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं.

इनमें से 100 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर वेब कैमरों के जरिए नजर रखी जाएगी. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भीलवाड़ा जिले की सहाड़ा विधानसभा के 39, राजसमंद के 35 और चूरू जिले के सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 26 मतदान केंद्रों पर इस तकनीक के जरिए निगरानी की जाएगी. वेब कैमरों से प्राप्त सूचना पर होगी तत्काल कार्रवाई
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विभाग तीनों विधानसभा में स्वतंत्र-निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए संकल्पबद्ध है. मतदान केन्द्रों में लगे वेब कैमरों से प्राप्त सूचना पर त्वरित प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला स्तर पर सभी तकनीकी सुविधाओं से युक्त नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है.

प्रत्येक गतिविधि रिकॉर्ड होगी
राज्य स्तर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से इसकी ​निरंतर मॉनिटरिंग की जाएगी. इसके साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भी इसे देखा जा सकता है. उन्होंने बताया कि वेब कैमरों के संस्थापन में भी इस बात पर विशेष ध्यान रखा जाएगा कि मतदान की गोपनीयता प्रभावित हुए बिना कक्ष के अन्दर प्रवेश से लेकर मतदाता के बाहर निकलने तक की प्रत्येक गतिविधि रिकॉर्ड की जा सके.

आन्तरिक गतिविधियों पर भी निगाह रखी जा सकेगी
मतदान दिवस पर इस तकनीक से असामाजिक तत्वों पर तो नियंत्रण तो रखा ही जा सकेगा इसके साथ ही चुनाव कार्य में लगे कार्मिकों की गतिविधियों, निष्पक्षता, मतदान कक्ष की आन्तरिक गतिविधियों आदि पर भी निगाह रखी जा सकेगी. उन्होंने बताया कि वेब कास्टिंग में वीडियो के साथ वहां हो रही ऑडियो को भी सुना जा सकता है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)