होम कोविड ने बिगाड़े हालात, केंद्र ने कहा- अगले चार हफ्ते अहम, इन राज्यों में नाइट कर्फ्यू

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Apr 6, 2021 09:50 PM

कोविड ने बिगाड़े हालात, केंद्र ने कहा- अगले चार हफ्ते अहम, इन राज्यों में नाइट कर्फ्यू

कोविड ने बिगाड़े हालात, केंद्र ने कहा- अगले चार हफ्ते अहम, इन राज्यों में नाइट कर्फ्यू

कोविड ने बिगाड़े हालात, केंद्र ने कहा- अगले चार हफ्ते अहम, इन राज्यों में नाइट कर्फ्यू

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) का ग्राफ एक बार फिर ऊपर जा रहा है. केंद्र सरकार ने चेतावनी दी है कि आने वाले 4 हफ्ते देश के लिए बेहद अहम होने वाले हैं. इसके अलावा कई महीनों बाद देश एक बार फिर पाबंदियों की जद में जा रहा है. राजधानी दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र समेत देश के कई बड़े राज्यों में नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) का फैसला लिया गया है. न्यूज18 से बातचीत में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्ष वर्धन ने संक्रमण के बढ़ते मामलों का कारण लापरवाही को बताया है.

कोरोना वायरस बेकाबू होता जा रहा है. बीते कुछ दिनों से लगातार मामलों में बढ़त जारी है. केंद्र सरकार ने कहा है कि आने वाले 4 हफ्ते काफी अहम होने वाले हैं. इसके अलावा सरकार ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. केंद्र का कहना है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर को नियंत्रित करने में लोगों की सहभागिता काफी जरूरी है.

इसके अलावा उत्तराखंड के हरिद्वार में जारी कुंभ मेले का समय कम करने का फैसला किया है. इस बात की जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने दी है. उन्होंने बताया कि इसके संबंध में राज्य सरकार को स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर यानि SOP जारी कर दी गई है. मेले को सुपर स्प्रैडर होने को लेकर जब नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल से सवाल किया गया, तो उन्होंने बताया कि हम उम्मीद करते हैं कि कुंभ मेला के लिए जारी एसओपी का पालन किया जा रहा है. मेले की शुरुआत 1 अप्रैल से हो गई है.

इन राज्यों में कई जगहों पर नाइट कर्फ्यू लागू
कोरोना वायरस को लेकर महाराष्ट्र में सबसे सख्त कदम उठाए जा रहे हैं. इसके अलावा राजस्थान, ओडिशा, गुजरात में नाइट कर्फ्यू सबसे आम उपाय कहा जा रहा है. जबकि, महाराष्ट्र में वीकेंड्स पर पूरा लॉकडाउन रहेगा. हाल ही में राजधानी दिल्ली में भी नाइट कर्फ्यू की घोषणा हो चुकी है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा था कि दिल्ली कोविड-19 की चौथी लहर का सामना कर रही है, लेकिन फिलहाल लॉकडाउन का कोई भी विचार नहीं है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)