होम समीक्षा बैठक में अधिकारी ने कहा-हरिद्वार कुंभ बन सकता है कोरोना का सुपर स्प्रेडर

समाचारखेल Alert Star Digital Team Apr 6, 2021 09:46 PM

समीक्षा बैठक में अधिकारी ने कहा-हरिद्वार कुंभ बन सकता है कोरोना का सुपर स्प्रेडर

समीक्षा बैठक में अधिकारी ने कहा-हरिद्वार कुंभ बन सकता है कोरोना का सुपर स्प्रेडर

समीक्षा बैठक में अधिकारी ने कहा-हरिद्वार कुंभ बन सकता है कोरोना का सुपर स्प्रेडर

हरिद्वार। केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को देश में कोरोना वायरस की स्थिति पर एक सचिव-स्तरीय बैठक के दौरान आशंका व्यक्त की है कि कुंभ एक "सुपर स्प्रेडर" बन सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आगाह किया है कि अगले चार सप्ताह कोरोना के लिहाज से काफी अहम रहने वाले हैं। कुंभ के आयोजन की अवधि पहले ही घटाकर एक महीने कर दी गई है पहले कुंभ तीन से चार महीने का होता था।

सरकार में एक शीर्ष स्रोत ने कहा कि, सरकार कुंभ को लेकर चिंतित है और सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक में इस पर चर्चा की। उच्च-स्तरीय बैठक में शामिल एक सदस्य ने कहा, "अगर सरकार निर्धारित समय से पहले कुंभ को समाप्त करने का निर्णय नहीं लेती है, तो यह कोविड-19 'सुपर स्प्रेडर' बन सकता है। उधर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि ,''उत्तराखंड में आयोजित महाकुंभ सुपर स्प्रेडर के तौर पर उभर रहा है।

सूत्र ने बताया कि, सरकार एक टीम का गठन कर रही है, जो साधुओं और धार्मिक नेताओं की मदद से कुंभ जा रहे तीर्थयात्रियों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए अपील करेगी। सूत्र ने कहा, साथ ही, सरकार ने यह भी सुझाव दिया कि टीवी और रेडियो के माध्यम से एक संदेश दिया जाना चाहिए। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाए जाने चाहिए ताकि लोगों के बीच जागरूकता फैल सके कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है।

हालाँकि, केंद्र समय से पहले पवित्र आयोजन को समाप्त करने पर विचार नहीं कर रहा है। सरकार ने संक्रमण के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए अधिकारियों सुझाव मांगे हैं। सूत्रों ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए "स्वस्थ भय के लिए मिशन" चलाने की योजना बना रही है ताकि लोगों में बीमारी का भय बना रहे। वे स्वास्थ्य मानदंडों को ठुकराने के लिए हतोत्साहित महसूस करें।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)