होम चुनाव आयोग पर प्रियंका का तंज, कहा- EC ने मानो निष्पक्षता का पन्ना ही...

समाचारखेल Alert Star Digital Team Apr 3, 2021 09:48 PM

चुनाव आयोग पर प्रियंका का तंज, कहा- EC ने मानो निष्पक्षता का पन्ना ही...

चुनाव आयोग पर प्रियंका का तंज, कहा- EC ने मानो निष्पक्षता का पन्ना ही...

चुनाव आयोग पर प्रियंका का तंज, कहा- EC ने मानो निष्पक्षता का पन्ना ही...

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा पर प्रतिबंध 48 घंटे से घटाकर 24 घंटे करने के लिए शनिवार को चुनाव आयोग पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि आयोग के कदम से पता चलता है कि इसने अपने नियमों की किताब (रूल बुक) से निष्पक्षता का पन्ना फाड़ दिया है. हिंदी में एक ट्वीट में प्रियंका गांधी ने कहा, जब हम ईवीएम मामले को लेकर चुनाव आयोग की ओर से भाजपा नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रहे थे तो इस (आयोग) के एक अन्य कदम से पता चलता है कि इसने अपनी किताब से निष्पक्षता का पन्ना फाड़ दिया है. एक भाजपा नेता की कार में ईवीएम मिला था. आखिरकार, किस नेता के दबाव में भाजपा नेता, जिन्होंने एक उम्मीदवार को धमकाया था, के खिलाफ प्रतिबंध को 48 घंटे से घटाकर 24 घंटे कर दिया है?

चुनाव आयोग ने एक ताजा आदेश में सरमा को राहत देते हुए असम विधानसभा चुनावों में प्रचार करने संबंधी प्रतिबंध को 48 घंटे से कम करके 24 घंटे कर दी. इस आदेश के बाद उनकी टिप्पणी आई है. चुनाव आयोग ने अपने आदेश में कहा, आयोग ने आपके बिना शर्त माफी आश्वासन पर विचार करते हुए 2 अप्रैल, 2021 के अपने आदेश को संशोधित करने चुनाव अभियान से होने वाले प्रसार की अवधि को 48 घंटे से 24 घंटे तक कम करने का फैसला किया है. आपको आयुक्त के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया जाता है.

बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के विपक्षी नेता हगराम मोहिलरी को धमकी देने के आरोपों में 48 घंटे तक चुनाव प्रचार करने से जालौन विधानसभा चुनाव लड़ रहे सरमा को शुक्रवार को चुनाव आयोग ने रोक दिया था. चुनाव आयोग ने अपने शुक्रवार के आदेश में सरमा को दो अप्रैल से तत्काल प्रभाव से 48 घंटे तक किसी भी सार्वजनिक सभा, रोड शो, मीडिया साक्षात्कार, सार्वजनिक जुलूस सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करने से रोक दिया था.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)