होम यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर कोरोना टेस्टिंग जारी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 2, 2021 08:54 PM

यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर कोरोना टेस्टिंग जारी

यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर कोरोना टेस्टिंग जारी

यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर कोरोना टेस्टिंग जारी

लक्सर: खानपुर के यूपी से लगते बॉर्डर से उत्तराखंड में आने वाले लोगों का रैपिड टेस्ट करने के बाद ही प्रवेश करने दिया जा रहा है. बड़ी बात यह है कि यूपी से लगते उत्तराखंड के बॉर्डर पर जिन लोगों को यह जिम्मेदारी दी गई थी उन्हीं में से एक अध्यापक कोरोना पॉजिटिव निकल आया जिससे महकमे में हड़कंप मच गया.बॉर्डर पर तैनात कर्मचारियों के जैसे ही रैपिड टेस्ट किए गए उनमें से राजकीय प्राइमरी विद्यालय बालावाली में कार्यरत अध्यापक व खानपुर खंड शिक्षा कार्यालय के अंतर्गत शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई जिसके बाद पूरे मामले की जानकारी जिला प्रशासन को दी गई. कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले अध्यापक को होम आइसोलेट कर दिया गया साथ ही करीब आधा दर्जन शिक्षकों को जो ड्यूटी पर तैनात थे उन्हें भी आइसोलेट कर दिया गया हैखानपुर के चिकित्सा अधिकारी डॉ विनीत ने बताया कि उक्त शिक्षक को होम आइसोलेट कर दिया गया है और मामले की पूरी जानकारी जिला प्रशासन को भेज दी गई है. बॉर्डर पर आने वाले सभी यात्रियों के रैपिड टेस्ट किए जा रहे हैं बिना टेस्ट के किसी को भी उत्तराखंड में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है.वहीं बॉर्डर पर तैनात कर्मचारियों का कहना है कि उनके लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है व्यवस्थाओं का पूरा टोटा है बैठने से लेकर पीने के पानी तक की कोई व्यवस्था नहीं की गई है. ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों का कहना है कि ऐसे में बॉर्डर पर ड्यूटी करना बेहद मुश्किल हो रहा है बाहर से आने वाले लोगों के संपर्क में आने के बाद हमें ना हीं सैनिटाइजर उपलब्ध कराया गया है और ना ही मास्क और पीने के पानी तक की कोई व्यवस्था नहीं की गई है. ऐसे में कोरोना काल में ड्यूटी करना हमारे लिए व हमारे परिवार के लिए खतरा बना हुआ हैहमने जब शैलेंद्र सिंह नेगी उपजिलाधिकारी लक्सर से खानपुर बॉर्डर पर प्रशासन की ओर से ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों के लिए की गई व्यवस्थाओं को लेकर बात की तो उन्होंने बताया कि सभी व्यवस्थाएं पुख्ता की गई हैं. व्यवस्थाओं में किसी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी कर्मचारियों व यात्रियों की हर सुविधा का ध्यान रखा जाएगा किसी के भी सामने कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)