होम असमः भाजपा उम्मीदवार की गाड़ी में ईवीएम, विपक्ष ने बोला हल्ला

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 2, 2021 08:49 PM

असमः भाजपा उम्मीदवार की गाड़ी में ईवीएम, विपक्ष ने बोला हल्ला

असमः भाजपा उम्मीदवार की गाड़ी में ईवीएम, विपक्ष ने बोला हल्ला

असमः भाजपा उम्मीदवार की गाड़ी में ईवीएम, विपक्ष ने बोला हल्ला

नई दिल्लीः ईवीएम की विश्वसनीयता को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच आज यह मुद्दा उस समय गर्मा गया जब असम के पथारकंडा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कृष्णेंदु पॉल की कार से ईवीएम पायी गयी।हालांकि चुनाव आयोग ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर उसी बूथ पर पुनः मतदान के आदेश दिये हैं लेकिन कांग्रेस सहित समूचा विपक्ष अब चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठा रहा है तथा मांग उठ रही है कि चुनाव ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से हों। भाजपा उम्मीदवार की गाड़ी से मिली ईवीएम पर राहुल ने तल्ख़ टिप्पणी की "EC की गाड़ी ख़राब,भाजपा की नीयत ख़राब, लोकतंत्र की हालत ख़राब!" टीएमसी प्रवक्ता रिजु दत्ता ने भी मांग की कि चुनाव बैलेट पेपर से कराये जायें क्योंकि चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं रह गया है।प्रियंका गांधी जो कोरोना संक्रमित अपने पति के संपर्क में आने से आइसोलेशन में हैं। ट्वीट किया " क्या स्क्रिप्ट है? चुनाव आयोग की गाड़ी खराब हुई, तभी वहां एक गाड़ी प्रकट हुई। गाड़ी भाजपा के प्रत्याशी की निकली। मासूम चुनाव आयोग उसमें बैठकर सवारी करता रहा।प्रिय EC, माजरा क्या है? आप देश को इस पर कुछ सफाई दे सकते हैं? या हम सब मिलकर बोलें EC की निष्पक्षता को वणक्कम? "

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)