होम छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में पांच जवान शहीद, कई घायल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 3, 2021 09:42 PM

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में पांच जवान शहीद, कई घायल

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में पांच जवान शहीद, कई घायल

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में पांच जवान शहीद, कई घायल

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच जवान शहीद हो गए हैं। साथ ही कुछ अन्य जवानों के घायल होने की खबर है। कम से कम दो नक्सलियों के मारे जाने की भी सूचना है। इसमें एक महिला भी शामिल है।

वहीं, मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों में से दो सीआरपीएफ से थे जबकि तीन जवान डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) से जुड़े थे।

सूत्रों के अनुसार नक्सलियों की ओर से सबसे पहले सीआरपीएफ और डीआरजी के संयुक्त दल पर हमला किया गया। इसके बाद ये मुठभेड़ शुरू हुई।

राज्य के पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी के अनुसार तर्रेम क्षेत्र में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन, डीआरजी और एसटीएफ के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। दल जब क्षेत्र में था तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार राज्य के नक्सल विरोधी अभियान के पुलिस उप महानिरीक्षक ओपी पाल ने बताया कि शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे बीजापुर-सुकमा जिले की सीमा पर सुकमा जिले के जगरगुंड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोनागुड़ा गांव के करीब नक्सलियों की पीएलजीए बटालियन तथा तर्रेम के सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई।

मुठभेड़ तीन घंटे से अधिक समय तक चली। ओपी पाल के अनुसार शुक्रवार रात को बीजापुर और सुकमा जिले से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कोबरा बटालियन, डीआरजी और एसटीएफ के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान में बीजापुर जिले के तर्रेम, उसूर और पामेड़ से तथा सुकमा जिले के मिनपा और नरसापुरम से करीब दो हजार जवान शामिल थे। इससे पहले गत 23 मार्च को नक्सलियों ने नारायणपुर जिले में बारूदी सुरंग में विस्फोट कर बस को उड़ा दिया था। इस घटना में बस में सवार डीआरजी के पांच जवान शहीद हो गए थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)