होम हरियाणा के एकमात्र दलित मठ पर कब्जे की कोशिश में बीजेपी सांसद
हरियाणा के एकमात्र दलित मठ पर कब्जे की कोशिश में बीजेपी सांसद
नयी दिल्ली: पूर्व सांसद और अनुसूचित जाति/जनजाति परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज ने शुक्रवार को दिल्ली के प्रेस क्लब में एक प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया कि हरियाणा में एकमात्र दलित मठ को स्थानीय बीजेपी सांसद द्वारा कब्जाने की कोशिश की जा रही है और इसमें राज्य की खट्टर सरकार मदद कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सारा खेल मठ की 900 बीघा जमीन पर कब्जा करने के लिए हो रहा है।
उदित राज ने बताया कि अतीत में गोरखनाथ पीठ से जुड़े बाबा मस्तनाथ ने रोहतक में पीठ की स्थापना की थी। उन्होंने 3 वारिस बनाए और तीनों को बराबर का अधिकार दिया। इनमें से एक औघड़ पीर बाबा सूरत नाथ थे, जो दलित समाज से आते थे। वर्तमान में बाबा रमेश नाथ बाबा सूरत नाथ की गद्दी पर हैं। जिनको डरवा कर भगाने का षड्यंत हो रहा है। असल में मठ की लगभग 900 बीघा जमीन है, जिस पर आरएसएस से जुड़े बीजेपी के सांसद बालक नाथ कब्जा करना चाह रहे हैं। मनोहर लाल खट्टर की सरकार जबरन कब्जा करा रही है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।