होम कर्नाटक: कोरोना के बढ़ते कहर के बीच नई गाइडलाइंस जारी,
कर्नाटक: कोरोना के बढ़ते कहर के बीच नई गाइडलाइंस जारी,
कर्नाटक सरकार ने COVID19 के लिए नई गाइडलाइन जारी की है. कक्षा छह से नो को रद्द कर दिया गया, जिम स्विमिंग भी बंद रहेंगे. रैलियां धरने पर भी पाबंदी लगा दी गई है. अगर सिनेमा हॉल की बात की जाए तो उसके अंदर अधिकतम 50% लोगों को ही अनुमति मिलेगी, मंदिरों या पूजा स्थलों पर किसी प्रकार की सभा लगाने की इजाजत नहीं है.कर्नाटक में अगले 15 दिनों तक विरोध-प्रदर्शन या रैलियां करने पर बैन लगा दिया गया है.
सीएम बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक के बाद ये फैसला लिया. कर्नाटक सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि राज्य में फिलहाल लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा.राज्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद सरकार की ओर से कहा गया कि आज (सोमवार) से लेकर 15 दिनों तक राज्य में किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं होगी.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।