होम स्टालिन की बेटी के यहां आयकर तलाशी को द्रमुक ने बताया राजनीतिक मकसद

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 2, 2021 08:20 PM

स्टालिन की बेटी के यहां आयकर तलाशी को द्रमुक ने बताया राजनीतिक मकसद

स्टालिन की बेटी के यहां आयकर तलाशी को द्रमुक ने बताया राजनीतिक मकसद

स्टालिन की बेटी के यहां आयकर तलाशी को द्रमुक ने बताया राजनीतिक मकसद

वेल्लोर:द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन की बेटी सेंथामरई के चेन्नई स्थित आवास पर आयकर तलाशी के लिए पार्टी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि इसके पीछे राजनीतिक मकसद है। आयकर अधिकारियों ने इस तलाशी की न तो पुष्टि की है और न ही खंडन किया है।

द्रमुक महासचिव दुरईमुरुगन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, केंद्र सरकार ने इस बात का गलत आकलन किया है कि ठीक चुनावों से पहले छापों से स्टालिन, उनके परिवार और पार्टी को सदमा लगेगा और चुनावी तैयारियां भी कमजोर हो जाएंगी। उन्होंने कहा, 'द्रमुक ऐसी पार्टी नहीं है जिसे ऐसी तलाशियों से डराया जा सकता है। पार्टी पहले भी इसी तरह के वाकयों का सामना कर चुकी है और इससे विचलित नहीं होगी।' दुरईमुरुगन ने कहा कि हाल ही में पार्टी नेता एवी वेलु से जुड़े परिसरों की तलाशी ली गई थी और अब सेंथीमरई के आवास की तलाशी ली गई है। केंद्र सरकार द्वारा ऐसी रणनीति का इस्तेमाल न तो लोकतांत्रिक है और न ही यह ईमानदार राजनीति है, मैं इसकी निंदा करता हूं।

स्टालिन की बेटी के यहां आयकर तलाशी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, चुनावी हार आसन्न देखकर विरोधियों के यहां छापेमारी करवाना भाजपा का सबसे बड़ा हथियार है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)