होम राकेश टिकैत की कार पर हमला, गाजीपुर में समर्थकों ने किया प्रदर्शन

समाचारखेल Alert Star Digital Team Apr 2, 2021 08:02 PM

राकेश टिकैत की कार पर हमला, गाजीपुर में समर्थकों ने किया प्रदर्शन

राकेश टिकैत की कार पर हमला, गाजीपुर में समर्थकों ने किया प्रदर्शन

राकेश टिकैत की कार पर हमला, गाजीपुर में समर्थकों ने किया प्रदर्शन

तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ देश के कई हिस्सों में पंचायत कर रहे किसान नेता राकेश टिकैत ने दावा किया है कि उनकी कार पर अलवर में हमला किया गया. उन्होंने हमले के लिए बीजेपी पर आरोप लगाया है. इस संबंध में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है.

 

वहीं हमले की सूचना मिलने पर दिल्ली-यूपी के गाजीपुर बॉर्डर पर राकेश टिकैत के समर्थकों ने नेशनल हाईवे 9 को जाम कर दिया. बाद में पुलिसिया हस्तक्षेप के बाद ट्रैफिक बहाल हुई.

 

भारतीय किसान यूनिनयन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने ट्विटर पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, ''राजस्थान के अलवर जिले के ततारपुर चौराहा, बानसूर रोड पर बीजेपी के गुंडों द्वारा जानलेवा हमला किया गया, लोकतंत्र के हत्या की तस्वीरें.''

 

राकेश टिकैत ने कहा, ''गाड़ी के शीशे को तोड़ दिया गया. बीजेपी के एक विधायक ने लोगों को भेजा था. हाथापाई की गई. हमारे समर्थकों के साथ मारपीट की गई. उन्हें चोटें आई है. हमारा आंदोलन रुकने वाला नहीं है.''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)