होम दावा- बंगाल की चुनावी जंग हारी ममता, पहले दो चरणों में बीजेपी जीतेगी इतनी सीटें

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Apr 2, 2021 07:55 PM

दावा- बंगाल की चुनावी जंग हारी ममता, पहले दो चरणों में बीजेपी जीतेगी इतनी सीटें

दावा- बंगाल की चुनावी जंग हारी ममता, पहले दो चरणों में बीजेपी जीतेगी इतनी सीटें

दावा- बंगाल की चुनावी जंग हारी ममता, पहले दो चरणों में बीजेपी जीतेगी इतनी सीटें

बरुईपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्पष्ट रूप से पश्चिम बंगाल में चुनावी जंग हार चुकी हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में सत्ता में आने वाली नई भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार की पहली बैठक के एजेंडे में संशोधित नागरिकता कानून का मुद्दा उठाया जाएगा.

 

अमित शाह ने आज दो रोड शो किए, जिनमें से एक दक्षिण 24 परगना के बरुईपुर में और दूसरा हुगली जिले में आरामबाग में था. अमित शाह ने दावा किया कि उन्हें जो फीडबैक मिला है, उसके मुताबिक पार्टी ने पहले ही उन 60 में से 50 सीटें जीत ली हैं जिन पर पहले दो चरणों में मतदान हुआ था और कुल 294 सीटों वाली विधानसभा में वह 200 से ज्यादा सीट जीतेगी.

 

महिला सुरक्षा

 

बरुईपुर में अपने रोड शो के दौरान उन्होंने एक टीवी चैनल को बताया, 'हम कुल मिलाकर 200 से ज्यादा सीटें जीतेंगे.' एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून का मामला पश्चिम बंगाल में सत्ता में आने वाली बीजेपी सरकार की पहली बैठक के एजेंडे में लिया जाएगा. पार्टी राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी.

 

ममता बनर्जी के नंदीग्राम चुनाव खासे अंतर से जीतने के दावे के बारे में पूछने पर शाह ने कहा, 'यह साफ है कि वह चुनाव हार चुकी हैं. वह अब ऐसे बड़े दावे कर रही हैं क्योंकि उनके पास कोई विकल्प नहीं है.' नंदीग्राम सीट पर बनर्जी का मुकाबला कभी उनके सिपहसालार रहे शुभेंदु अधिकारी से है जो इस बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट पर दूसरे चरण में एक अप्रैल को मतदान हुआ था.

 

वहीं गर्मी के बावजूद सड़क के दोनों तरफ खड़े लोगों का फूलों से सजे ट्रक पर मौजूद शाह ने अभिवादन किया और इस दौरान बड़ी संख्या में हाथों में पार्टी के झंडे लिए कार्यकर्ता जय श्री राम और 'आर नोय अन्नाय' (और अन्याय नहीं) के नारे लगा रहे थे. बरुईपुर का रोड शो एक किलोमीटर लंबा था जबकि आरामबाग का रोड शो 1.5 किलोमीटर का था.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)