होम छह महीने बाद 24 घंटे में सर्वाधिक कोरोना संक्रमित, नए 81,466 हजार मामले सामने आए

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Apr 2, 2021 08:07 PM

छह महीने बाद 24 घंटे में सर्वाधिक कोरोना संक्रमित, नए 81,466 हजार मामले सामने आए

छह महीने बाद 24 घंटे में सर्वाधिक कोरोना संक्रमित, नए 81,466 हजार मामले सामने आए

छह महीने बाद 24 घंटे में सर्वाधिक कोरोना संक्रमित, नए 81,466 हजार मामले सामने आए

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से आज (शुक्रवार) की सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान देश भर में कोरोना संक्रमण के 81,466 नए मामले मिले हैं। इससे पहले पिछले साल दो अक्टूबर को 81,484 नए केस पाए गए थे, यानी शुक्रवार की तुलना में 18 ज्यादा हैं। इस दौरान 469 लोगों की मौत भी हुई और 50,356 लोगों को अस्पताल से छुट्टी भी मिली है। पिछले साल छह दिसंबर को 482 लोगों की जान गई थी। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1.23 करोड़ से अधिक हो गया है। इनमें से 1.15 करोड़ से अधिक लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और 1,63,396 लोगों की मौत हो गई। मंत्रालय के मुताबिक पिछले तीन हफ्ते से ज्यादा समय से ठीक होने वाले मरीजों की तुलना में संक्रमण के नए मामले ज्यादा मिल रहे हैं, इसलिए सक्रिय मामलों में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। वर्तमान में सक्रिय मामले बढ़कर 6.14 लाख हो गए हैं, जो कुल संक्रमितों का पांच फीसद है।

11.13 लाख नमूनों की जांच हुई

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए देश भर में गुरुवार को 11,13,966 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर एक अप्रैल तक कुल 24.59 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

महाराष्ट्र में गंभीर हालात

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में सबसे बुरा हाल महाराष्ट्र का है। 469 में से सबसे ज्यादा 249 मौतें राज्य में ही हुई हैं। जबकि, पंजाब में 58 और छत्तीसगढ़ में 34 लोगों की जान गई है। इन दोनों ही राज्यों में मृतकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसके अलावा तमिलनाडु में 19, कर्नाटक में 18, केरल में 11 और दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश में हुईं नौ-नौ मौतें हुई हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)