होम विलय के बाद भी इन सरकारी बैंकों की पुरानी चेकबुक अभी भी मान्य

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 2, 2021 07:45 PM

विलय के बाद भी इन सरकारी बैंकों की पुरानी चेकबुक अभी भी मान्य

विलय के बाद भी इन सरकारी बैंकों की पुरानी चेकबुक अभी भी मान्य

विलय के बाद भी इन सरकारी बैंकों की पुरानी चेकबुक अभी भी मान्य

1 अप्रैल से ऐसे 7 सरकारी बैंकों की चेकबुक अमान्य (Invalid) होने की बात कही जा रही थी जिनका विलय हुआ है. लेकिन कुछ बैंकों की पुराने चेक अब भी मान्य हैं.

 

बैंक ऑफ बड़ौदा में देना बैंक और विजया बैंक का मर्जर हुआ था. बैंक ऑफ बड़ौदा ने ट्वीट किया है , "सोशल मीडिया पर अफवाहें हैं कि 1 अप्रैल 2021 से पूर्ववर्ती विजया और देना बैंक के चेक मान्य नहीं रहेंगे. लेकिन हम यह स्पष्ट करते हैं कि ये चेक, बैंकिंग प्रणाली में मान्य और स्वीकृत हैं. ग्राहक नए MICR कोड वाले चेकबुक के लिए अपनी सुविधानुसार बैंक ऑफ बड़ौदा के मोबाइल बैंकिंग ऐप, इंटरनेट बैंकिंग ऐप, एटीएम, 24/7 टोल फ्री कॉन्टैक्ट सेंटर 18001024455/18002584455 या आधार शाखा के माध्यम से अनुरोध कर सकते हैं.' बता दें बैंक ऑफ बड़ौदा में देना बैंक और विजया बैंक का विलय 1 अप्रैल 2019 से प्रभावी हुआ है.

 

पंजाब नेशनल बैंक में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (OBC) और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (United Bank of India) का मर्जर हुआ है. पीएनबी का कहना है कि उसमें मर्ज हुए इन दोनों बैंकों के पुराने चेक 30 जून 2021 तक मान्य रहेंगे. बता दें पंजाब नेशनल बैंक में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का विलय 1 अप्रैल 2020 से प्रभाव में आया है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)