होम पश्चिम बंगाल में छिटपुट हिंसा के बीच 80.43 प्रतिशत मतदान

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 1, 2021 09:16 PM

पश्चिम बंगाल में छिटपुट हिंसा के बीच 80.43 प्रतिशत मतदान

पश्चिम बंगाल में छिटपुट हिंसा के बीच 80.43 प्रतिशत मतदान

पश्चिम बंगाल में छिटपुट हिंसा के बीच 80.43 प्रतिशत मतदान

गुरुवार, 1 अप्रैल 2021 (20:23 IST) कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे चरण के गुरुवार को हुए चुनाव के दौरान 75 लाख मतदाताओं में से 80.43 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और इसके साथ ही 171 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बंद हो गया। दूसरे चरण के इस चुनाव में राज्य की 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे 171 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो गया है।
चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि साढ़े पांच बजे तक बांकुड़ा जिले में सबसे अधिक 82.78 फीसदी मतदान हुआ जबकि दक्षिण 24 परगना जिले में सबसे कम 79.66 प्रतिशत मतदान हुआ। इन क्षेत्रों में मतदान सुबह साढ़े 6 बजे शुरू हुआ। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मोयना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के कार्यकर्ताओं की ओर से मतदान केंद्र पर कब्जा करने की शिकायत की है। शिकायत में दावा किया गया कि भाजपा कार्यकर्ता ईवीएम पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे और बूथ पर धांधली कर रहे थे।
मतदान केंद्र पर तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कोई कार्रवाई नहीं कर रहा था। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में आज हुई घटनाओं के मद्देनजर राज्यपाल जगदीप धनकड़ से टेलीफोन पर बातचीत कर स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने का आग्रह किया। सुश्री बनर्जी दिन में यहीं रहीं और उनकी मौजूदगी से भाजपा तथा तृणमूल के बीच जोरदार हंगामा देखने को मिला।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)