होम भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को दी मात, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 28, 2021 10:41 PM

भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को दी मात, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को दी मात, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा

 भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को दी मात, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा

 महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गये तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 रनों से शानदार जीत दर्ज की. इसी के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है. इससे पहले भारत ने टी-20 और टेस्ट सीरीज पर भी कब्जा जमाया था. इस मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी विराट कोहली की टीम इंडिया 48.2 ओवर में 329 रनों पर ऑलआउट हो गई. 330 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 322 रन ही बना पाई.

 

भारतीय पारी
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (78), शिखर धवन (67) और हार्दिक पांड्या (64) की अर्धशतकीय पारियों से भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में रविवार को खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में इंग्लैंड को 330 रनों टारगेट दिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम पंत के 62 गेंदों पर पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से 78, धवन के 56 गेंदों पर 10 चौकों के सहारे 67 और हार्दिक के 44 गेंदों पर पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से 64 रनों की पारी के दम पर 48.2 ओवर में 329 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड की ओर से मार्क वुड ने तीन विकेट और आदिल राशिद ने दो विकेट लिए जबकि सैम करेन, रीस टोप्ले, बेन स्टोक्स, मोइन अली और लियाम लिविंग्स्टोन को एक-एक विकेट मिला.

 

इससे पहले, मेजबान टीम को रोहित शर्मा और धवन ने अच्छी शुरूआत दिलाई और दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी हुई. इस साझेदारी को राशिद ने रोहित को आउट कर तोड़ा. रोहित ने 37 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 37 रन बनाए. रोहित के आउट होने के बाद धवन को भी राशिद ने जल्द ही पवेलियन भेजा. कप्तान विराट कोहली को मोइन ने बोल्ड कर भारत तीसरा झटका दिया. कोहली ने 10 गेंदों पर एक चौके की मदद से सात रन बनाए. इसके बाद लोकेश राहुल ने पंत के साथ पारी आगे बढ़ाई लेकिन राहुल लिविंग्स्टोन की गेंद पर मोइन को कैच थमा बैठे. राहुल ने सात रन बनाए.

 

भारतीय पारी लड़खड़ाने के बाद पंत ने हार्दिक के साथ टीम को संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 99 रन जोड़े. हालांकि करेन ने पंत को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया. इसके कुछ देर बाद स्टोक्स ने हार्दिक को बोल्ड कर भारत को छठा झटका दिया. टीम इंडिया ने ऑलआउट होने से पहले अंतिम पांच ओवर में सिर्फ 29 रन पर चार विकेट गंवाए. भारत ने शार्दुल ठाकुर (30), क्रुणाल पांड्या (25), प्रसिद्ध कृष्णा (0) और भुवनेश्वर कुमार (3) के विकेट जल्द ही गंवा दिए.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)