होम कोरोना: होली और अन्य त्योहारों को लेकर दिल्ली से बिहार तक प्रशासन सतर्क

Alert Star Digital Team Mar 28, 2021 12:44 AM

कोरोना: होली और अन्य त्योहारों को लेकर दिल्ली से बिहार तक प्रशासन सतर्क

कोरोना: होली और अन्य त्योहारों को लेकर दिल्ली से बिहार तक प्रशासन सतर्क

कोरोना: होली और अन्य त्योहारों को लेकर दिल्ली से बिहार तक प्रशासन सतर्क

रविवार से त्योहारों की शुरुआत हो रही है. होलिका, होली, शब-ए-बारात और नवरात्रि. ऐसे में दिल्ली ज्वाइंट सीपी ट्रैफिक मीनू चौधरी ने लोगों से होली पर ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है. इसके साथ ही पुलिस ने किसी भी त्योहार के दौरान लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर जमा नहीं होने के निर्देश जारी किए हैं.

ज्वाइंट सीपी ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वो होली के दौरान कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करें. शराब पीकर गाड़ी ना चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें. तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने वाले, रेड लाइट जंप करने वाले, ट्रिपल राइडिंग करने वाले, नाबालिगों द्वारा गाड़ी चलाने, बिना हेलमेट के बाइक चलाने वाले एवं दोपहिया पर स्टंट करने वालों के खिलाफ पुलिस एक्शन लेगी.

गुरुग्राम: होली पर कोरोना महामारी का ग्रहण

गुरुग्राम जिला प्रशासन ने सार्वजनिक तौर पर लोगों के होली खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है. जिलाधिकारी डॉ. यश गर्ग ने वीडियो जारी कर जनता के नाम संदेश जारी किया है. उन्होंने तमाम फार्म हाउस ,मैरिज लॉन, बैंक्वेट हॉल या अन्य पब्लिक पैलेस पर होली खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है. जिलाधिकारी के आदेशों की पालना के लिए चौक चौराहों पर पुलिस की तैनाती रहेगी. पार्टी ऑर्गनाइज करने वालों और संचालकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा.

लोगों से कोविड प्रोटोकॉल के तहत होली मनाने की अपील की गई है. डीसी गुरुग्राम ने लोगों से जिला प्रशासन का सहयोग करने को कहा है. जिससे महामारी से निपटने में मदद मिल सके.

बिहार सरकार ने भी जारी किए निर्देश

बिहार सरकार की तरफ से बढ़ते कोविड-19 के मामलों को देखते हुए, होली और शब-ए-बारात त्योहार को लेकर महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किया गया है. जैसे कि होली के दिन सार्वजनिक स्थलों पर एकत्रित होकर किसी भी प्रकार की गतिविधि और आयोजन की अनुमति नहीं होगी.

इसके अलावा होली की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले होलिका दहन के अवसर पर कम से कम संख्या में व्यक्ति एकत्रित होंगे और इस अवसर पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन करना आवश्यक होगा. वहीं शब-ए-बारात के अवसर पर भी लोगों से एक स्थान पर कम से कम इकट्ठा होने को कहा गया है. उनके लिए भी सभी प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)