होम पीएम मोदी ने बांग्लादेश की विकास यात्रा में पीएम शेख हसीना को हर संभव मदद का दिया भरोसा

समाचारखेल Alert Star Digital Team Mar 28, 2021 12:55 AM

पीएम मोदी ने बांग्लादेश की विकास यात्रा में पीएम शेख हसीना को हर संभव मदद का दिया भरोसा

पीएम मोदी ने बांग्लादेश की विकास यात्रा में पीएम शेख हसीना को हर संभव मदद का दिया भरोसा

पीएम मोदी ने बांग्लादेश की विकास यात्रा में पीएम शेख हसीना को हर संभव मदद का दिया भरोसा

अपनी बांग्लादेश यात्रा के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि दुनिया में अस्थिरता, आतंकवाद और अशांति के बजाय भारत और बांग्लादेश स्थायित्व, सद्भाव और शांति चाहते हैं। बांग्लादेश की विकास यात्रा में हर संभव मदद का भरोसा देते हुए उन्होंने कहा कि दोनों पड़ोसी मित्र अपने विकास के जरिये दुनिया को प्रगति करते हुए देखना चाहते हैं।

पीएम मोदी ने कहा- बांग्लादेश विकास और बदलाव का मजबूत उदाहरण

भारत सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र से आगे बढ़ रहा है और बांग्लादेश इसमें इसका सहयात्री है। बांग्लादेश दुनिया के सामने विकास और बदलाव का मजबूत उदाहरण पेश कर रहा है और इन प्रयासों में भारत बांग्लादेश का सहयात्री है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी यात्रा के दूसरे दिन मतुआ समुदाय के मंदिर में की पूजा-अर्चना

मतुआ समुदाय के आध्यात्मिक गुरु हरिचंद ठाकुर के जन्मस्थान गोपालगंज स्थित ओराकांडी मंदिर में प्रार्थना करने के बाद मतुआ समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने उक्त टिप्पणी की। मोदी ने कहा कि वह कई साल से इस मौके का इंतजार कर रहे थे, 2015 में अपनी बांग्लादेश यात्रा के दौरान उन्होंने ओराकांडी जाने की इच्छा जताई थी जो अब पूरी हुई। यह स्थान भारत और बांग्लादेश के बीच आध्यात्मिक रिश्तों के लिए तीर्थस्थल है। उन्होंने कहा, 'मैं यहां कुछ लोगों से बात कर रहा था। वे कह रहे थे कि कौन सोच सकता था कि भारत के प्रधानमंत्री ओराकांडी की यात्रा करेंगे।' उन्होंने कहा कि वह ठीक वैसा महसूस कर रहे हैं जैसा भारत के मतुआ समुदाय के लोग ओराकांडी आने के बाद महसूस करते हैं।

भारत ओराकांडी में एक प्राइमरी स्कूल करेगा स्थापित, लड़कियों का मिडिल स्कूल होगा अपग्रेड

प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि भारत ओराकांडी में लड़कियों के एक मिडिल स्कूल को अपग्रेड करेगा और एक प्राइमरी स्कूल की स्थापना करेगा। बाद में उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'ओराकांडी ठाकुरबाड़ी की मेरी यात्रा एक ऐसा अनुभव है जो मुझे जीवनभर याद रहेगा। यह बेहद पवित्र स्थान है जो मतुआ समुदाय से बहुत करीब से जुड़ा है।'

बंगाल चुनावों के दौरान मोदी की इस मंदिर यात्रा का राजनीतिक महत्व

विश्लेषकों का कहना है कि बंगाल चुनावों के दौरान मोदी की इस मंदिर यात्रा का राजनीतिक महत्व है। ओकारांडी की यात्रा के दौरान मोदी के साथ बंगाल से भाजपा सांसद शांतनु ठाकुर भी थे। बंगाल चुनावों में मतुआ समुदाय के वोट कुछ सीटों पर जीत सुनिश्चित कर सकते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)