होम तीसरे वनडे में जीत के लिए टीम इंडिया चलेगी कैसी चाल, कमजोर नहीं है इंग्लैंड की टीम

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 28, 2021 12:34 AM

तीसरे वनडे में जीत के लिए टीम इंडिया चलेगी कैसी चाल, कमजोर नहीं है इंग्लैंड की टीम

तीसरे वनडे में जीत के लिए टीम इंडिया चलेगी कैसी चाल, कमजोर नहीं है इंग्लैंड की टीम

तीसरे वनडे में जीत के लिए टीम इंडिया चलेगी कैसी चाल, कमजोर नहीं है इंग्लैंड की टीम

इंग्लैंड के हाथों दूसरे मैच में करारी हार से सबक लेते हुए भारतीय क्रिकेट टीम यहां रविवार को होने वाले तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में बदले हुए तेवरों और नई रणनीति के साथ देशवासियों की होली में जीत के रंग भरने के इरादे से खेलेगी।

बल्लेबाजों की ऐशगाह पिच पर इंग्लैंड ने पिछले मैच में 20 छक्के लगाकर 337 रन के मुश्किल लक्ष्य को आसान बना डाला। खराब फॉर्म में चल रहे स्पिनर कुलदीप यादव और क्रुणाल पांड्या ने उनका काम आसान कर दिया। भारतीय कप्तान विराट कोहली को रवींद्र जडेजा की इतनी कमी कभी महसूस नहीं हुई होगी, जितनी पिछले मैच में हुई होगी। जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स ने भारतीय स्पिनरों को मनचाहे स्ट्रोक्स लगाकर खूब रन बनाए। गेंदबाजी में कुलदीप ने आठ छक्के लुटाए, जो किसी भी भारतीय गेंदबाज से ज्यादा हैं। उन्होंने दूसरे मैच में 84 और पहले में 64 रन दिए।

वहीं, क्रुणाल ने छह ओवर में 12 की औसत से 72 रन दे डाले। ऐसे में इन दोनों की जगह लेग स्पिनर युजवेंद्रा सिंह चहल और वाशिंगटन सुंदर को उतारा जा सकता है। चहल भले ही सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन कोहली के पास कोई विकल्प भी नहीं है। क्रुणाल भी बल्लेबाजी के दम पर टीम में जगह पा सकते हैं, लेकिन खराब गेंदबाजी को देखकर स्पष्ट है कि वह दीर्घकालीन विकल्प नहीं हैं।

बल्लेबाजी में 336 रन का स्कोर खराब नहीं था, लेकिन बल्लेबाजी की शैली में बदलाव की जरूरत है। भारतीय टीम आखिरी 15 ओवर में तेजी से खेलने पर भरोसा करती आई है और यह परिपाटी पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने स्थापित की थी। कई बार यह दाव चल जाता है, लेकिन विश्व चैंपियन इंग्लैंड ने दिखा दिया है कि मददगार पिच पर शुरू से ही हमला बोलना सही रहता है। इससे बाद में रिषभ पंत और हार्दिक पांड्या जैसे बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका मिल जाता है।

कप्तान कोहली ने दोनों मैच में अर्धशतक बनाया, लेकिन उनसे शतक की उम्मीद है। कोहली ने हालांकि कहा कि वह रिकॉर्ड के लिए नहीं खेलते। उन्होंने कहा, 'मैं अपने जीवन में कभी शतक के लिए नहीं खेला। यही वजह है कि मैं इतने कम समय में इतने शतक बना भी सका। यह टीम की जीत में योगदान की बात है। आपके शतक के बावजूद टीम नहीं जीत रही है तो वह किस काम का।' कोहली ने पिछला वनडे शतक अगस्त 2019 में बनाया था।

हार्दिक फिनिशर की भूमिका में होंगे, लेकिन हाल ही में संपन्न टी-20 सीरीज को छोड़कर उन्होंने ज्यादा गेंदबाजी नहीं की है। टीम प्रबंधन को इस पर विचार करना होगा। तेज गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार के साथ यॉर्कर विशेषज्ञ टी नटराजन को उतारा जा सकता है। वैसे शार्दुल ठाकुर फॉर्म में हैं, लेकिन उन्हें आराम देने पर मुहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा में से एक के लिए जगह बनती है। दूसरी ओर, इंग्लैंड के हौसले इस जीत से बढ़े हैं और बेन स्टोक्स का फॉर्म में आना राहत की बात है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)