होम स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा- देश में कोरोना से लड़ने के लिए टीकाकरण का दायरा जल्द बढ़ाने की यो
स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा- देश में कोरोना से लड़ने के लिए टीकाकरण का दायरा जल्द बढ़ाने की योजना
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि टीकाकरण के दायरे में जल्द ही अन्य आयु वर्ग के लोगों को भी लाने की योजना है। अभी इसके दायरे में स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स, वरिष्ठ नागरिकों और गंभीर रोगों से ग्रस्त 45 साल से अधिक उम्र के लोग हैं। एक अप्रैल से 45 साल से ज्यादा आयु के सभी लोगों का टीकाकरण शुरू होने वाला है।
हर्षवर्धन ने कहा- लोगों के उत्साह के चलते चार करोड़ खुराकें सिर्फ चार दिन में दी गईं
हर्षवर्धन ने कहा कि लोगों ने आगे बढ़कर देश में निर्मित यानी मेड इन इंडिया टीके को अपनाया है। उनके इसी उत्साह के चलते लाभार्थियों को वैक्सीन की आखिरी चार करोड़ खुराकें सिर्फ चार दिन में ही दे दी गईं, जबकि शुरू में एक करोड़ टीके लगाने में 34 दिन लगे थे।
टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी से हुई
बता दें कि 16 जनवरी से टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण शुरू हुआ था। दो फरवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स को इसके दायरे में लाया गया। वहीं, एक मार्च से वरिष्ठ नागरिकों और गंभीर रोग से ग्रस्त 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाए जाने लगा था।
एक अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीका लगाया जाएगा
सरकार ने कुछ दिन पहले ही एलान किया था कि एक अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीका लगाया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री यहां एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- वैक्सीन 11 महीनों में तैयार कर लिया गया, जहां कई वर्ष लगते थे
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, 'मैंने अक्सर 2020 को विज्ञान का वर्ष कहा है। एक वैक्सीन के विकास में कई वर्ष, प्राय: दशकों लग जाते हैं, जिसे करीब 11 महीनों में तैयार कर लिया गया।'
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।