होम असम चुनाव के पहले चरण में 264 उम्मीदवार

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Mar 26, 2021 08:31 PM

असम चुनाव के पहले चरण में 264 उम्मीदवार

असम चुनाव के पहले चरण में 264 उम्मीदवार

असम चुनाव के पहले चरण में 264 उम्मीदवार

असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए पहले चरण में शनिवार को 47 सीटों पर वोटिंग होगी. पहले चरण के दौरान वोटर असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, विधानसभा अध्यक्ष हितेंद्रनाथ गोस्वामी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा और कई मंत्रियों की किस्मत का फैसला करेंगे. इनमें से अधिकतर सीटों पर सत्ताधारी भाजपा-अगप गठबंधन, कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी महागठबंधन और नवगठित असम जातीय परिषद (एजेपी) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है.

 

राज्य में तीन चरणों में 27 मार्च, एक अप्रैल और छह अप्रैल को चुनाव होने हैं. कुल मिलाकर इन चुनावों में 23 महिलाओं समेत 264 उम्मीदवार मैदान में हैं. अधिकारियों ने कहा कि मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम 6 बजे खत्म होगा. मतदान का समय एक घंटा बढ़ाया गया है जिससे कोविड-19 संबंधी नियमों का अनुपालन सुनिश्चित हो सके.

 

संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी

 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था कायम करने के लिए केंद्रीय बल राज्य पुलिस की मदद करेंगे. उन्होंने हालांकि इनकी संख्या नहीं बताई. अधिकारी ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों के लिये पर्याप्त सुरक्षा बल होंगे. उन्होंने कहा कि गश्त बढ़ा दी गई है और सभी संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी बरती जा रही है. अधिकारी ने कहा कि ऊपरी असम और ब्रह्मपुत्र के उत्तरी किनारे के 12 जिलों में स्थित इन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान व सुरक्षा कर्मियों का अपने तैनाती स्थल पर पहुंचना शुरू हो गया है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)