होम मध्यप्रदेश में कल से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Mar 26, 2021 08:27 PM

मध्यप्रदेश में कल से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद

मध्यप्रदेश में कल से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद

मध्यप्रदेश में कल से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद

मध्यप्रदेश के इंदौर और उज्जैन संभाग में शनिवार से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद शनिवार से प्रारंभ होगी। साथ ही पूरे प्रदेश में चना, मसूर और सरसों की खरीद भी शुरू होगी। किसानों को भुगतान के लिए ज्यादा इंतजार न करना पड़े, इसके लिए सीधे खाते में राशि जमा कराई जाएगी। इसके लिए ई-उपार्जन पोर्टल में पंजीकृत किसानों के खातों में एक-एक रुपये डलवाकर दिखवाए जा चुके हैं।

समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद का सात दिन में होगा भुगतान

खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है सात दिन के भीतर भुगतान की व्यवस्था बनाई है। खाते में राशि का भुगतान सफल या विफल होने की सूचना भी एसएमएस से दी जाएगी। 'जस्ट इन टाइम' साफ्टवेयर में भी यह प्रदर्शित होगी। पिछले साल भी सरकार ने कोरोना संकट के बीच किसानों की स्थिति को देख गेहूं की खरीद की थी। रिकार्ड 129 लाख टन गेहूं खरीदा गया और किसानों को खातों में उपज का भुगतान किया। इसमें 'जस्ट इन साफ्टवेयर' के माध्यम से सीधे किसानों के खातों में राशि जमा करने की व्यवस्था थी, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण भुगतान में विलंब हुआ था। इसे देखते हुए इस बार सात दिन में भुगतान की व्यवस्था रखी है।

कृषकों को भुगतान ऑनलाइन व्यवस्था से स्वीकृति पत्रक के आधार पर किया जाएगा

इसमें गड़बड़ी न आए, इसके लिए बैंकों से साफ्टवेयर के माध्यम से किसानों के खातों में एक-एक रुपये जमा कराकर दिखवाए गए हैं, ताकि सही स्थिति सामने आ जाए। भुगतान आनलाइन व्यवस्था से स्वीकृति पत्रक के आधार पर उपार्जन नीति के मुताबिक कृषक को भुगतान ऑनलाइन व्यवस्था से स्वीकृति पत्रक के आधार पर किया जाएगा। भुगतान सफल या विफल होने पर 'जस्ट इन टाइम' साफ्टवेयर से एसएमएस भी भेजा जाएगा। भुगतान नहीं हो पाता है तो इसका विश्लेषण केंद्र और जिला उपार्जन समिति स्तर पर होगा। खाता बंद होने, गलत जानकारी होने या जन-धन खाता होने से भुगतान विफल होने पर किसान से सही बैंक खाते की जानकारी लेकर शाखा प्रबंधक जिला सहकरी केंद्रीय बैंक को उपलब्ध कराएंगे और संशोधित खाते की रिपोर्ट पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी। सही जानकारी मिलने पर शाखा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक द्वारा विफल भुगतान फिर से किया जाएगा।

तौल पर्ची के बिना खरीदी नहीं,

खाद्य अधिकारियों ने बताया किसानों से पंजीयन के समय गेहूं बेचने के लिए तीन तारीखें ली गई हैं। उन्हें एसएमएस भेजकर फसल बेचने बुलाया जाएगा। शनिवार को जिन किसानों से उपार्जन किया जाना है, उन्हें एसएमएस भेजे जा चुके हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्रों में किसानों की भीड़ नहीं लगने दी जाएगी। किसानों को उपज लेकर आने के लिए संभावित समय भी बताया है, ताकि कोई परेशानी न हो। बिना एसएमएस के कोई किसान उपज लेकर आ जाता है तो उसे तौल पर्ची ही जारी नहीं होगी। इसके बिना खरीदी नहीं की जाएगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)