होम गुजरात के पर्यटकों को नेपाल में नहीं मिली इंट्री
गुजरात के पर्यटकों को नेपाल में नहीं मिली इंट्री
भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर से नेपाल जा रहे 50 भारतीय. गुजराती पर्यटकों को नेपाल पुलिस ने नेपाल प्रवेश के दौरान रोक दिया. उन्हें भारत वापस भेज दिया गया. सभी पर्यटक नेपाल के लुम्बिनी और काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर जाना चाहते थे. इसके साथ ही नेपाल पुलिस ने भारत में बढ़ते कोरोना के मरीजों की संख्या को देखते हुए सीमा पर कड़ाई शुरू कर दी है. नेपाल की राजधानी काठमांडू के अलावा पोखरा जाने वाले सीमावर्ती क्षेत्र के भारतीय लोगों को सरहद से वापस किया जा रहा है.
नेपाल के बेलहिया क्षेत्र के इंस्पेक्टर ईश्वरी अधिकारी के मुताबिक उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पर्यटकों को रोका गया है. शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे गुजरात से एक 50 पर्यटकों का समूह नेपाल के धार्मिक स्थलों के लिए अहमदाबाद से सोनौली पहुंचा. सोनौली में बस खड़ी कर सभी पैदल नेपाल जाने के लिए सरहद पर पहुंचे. नेपाल में इंट्री के दौरान गुजरात के पर्यटकों को बिना कोविड सर्टिफिकेट के प्रवेश से रोक दिया गया.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।