होम बिहारः लालू प्रसाद के बड़े भाई महावीर यादव का अस्पताल में निधन

Alert Star Digital Team Mar 25, 2021 07:54 PM

बिहारः लालू प्रसाद के बड़े भाई महावीर यादव का अस्पताल में निधन

बिहारः लालू प्रसाद के बड़े भाई महावीर यादव का अस्पताल में निधन

बिहारः लालू प्रसाद के बड़े भाई महावीर यादव का अस्पताल में निधन

पटना। राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े भाई महावीर यादव का गुरुवार को IGIMS में निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही तेजस्वी यादव IGIMS के लिए निकल चुके हैं। लालू प्रसाद यादव के बड़े भाई महावीर यादव पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। महावीर राय की गुरुवार शाम पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल में मौत हो गई। महावीर राय के निधन की खबर मिलते ही राबड़ी आवास पर सन्नाटा पसर गया है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव परिवार के सदस्यों के साथ आईजीआईएमएस हॉस्पिटल पहुंचे हैं।

लालू प्रसाद यादव के बड़े भाई महावीर राय पिछले कई वर्षों से बीमार चल रहे थे। कुछ दिन पहले ही महावीर यादव को पटना के आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया था। ऐसा कहा जा रहा है कि पिछले दिनों से उनके आंत से ब्लीडिंग हो रही थी।

बता दें कि बीते मंगलवार को बिहार विधानसभा में हुए हंगामे को लेकर राजद ने प्रेस कांफ्रेंस किया, जिसमें तेजस्वी यादव ने ऐलान किया है कि 26 मार्च को बिहार बंद किया जाएगा। पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से बिहार के अधिकारियों को अप्रत्यक्ष तौर पर चेतावनी दी है। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आड़े हाथों ले लिया। प्रेस वार्ता के दौरान तेजस्वी ने नीतीश पर शर्म और नैतिकता बेचने का आरोप लगाया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)