होम जम्मू कश्मीर: बीआर कुंदल ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से दिया इस्तीफा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 24, 2021 09:52 PM

जम्मू कश्मीर: बीआर कुंदल ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से दिया इस्तीफा

जम्मू कश्मीर: बीआर कुंदल ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से दिया इस्तीफा

जम्मू कश्मीर: बीआर कुंदल ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से दिया इस्तीफा

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्य सचिव बीआर कुंदल ने अपना दो साल पुराना नाता तोड़ते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस(NC) से इस्तीफा दे दिया है.उन्होंने पार्टी हाईकमान पर उपेक्षा का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि किसी ने कभी भी मेरी सेवाओं का उपयोग करने के बारे में नहीं सोचा. इस स्थिति में वह नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ संबंध नहीं रख सकते.

विधानपरिषद के सदस्य रहे कुंदल 2008 में गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व वाली पीडीपी-कांग्रेस गठबंधन सरकार में मंत्री भी रहे हैं. वह मार्च, 2019 में कांग्रेस छोड़कर नेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल हो गए थे. सरकारी सेवा से निवृत होने के बाद उन्होंने कांग्रेस का हाथ थामा था. नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को भेजे अपने पत्र में उन्होंने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस से अपने जुड़ाव को लेकर वह दुविधा में हैं. जिन स्थितियों/वादों के साथ उन्होंने खुद को इस राजनीतिक दल के साथ जोड़ा था, वे कभी साकार नहीं हुए.

उन्होंने अब्दुल्ला को नेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के दिन उनसे जम्मू-पुंछ संसदीय क्षेत्र से चुनाव में उतारने की उनकी घोषणा की याद दिलाई और कहा, '' उन्हें ही वे कारण मालूम होंगे जिसकी वजह से यह सीट किसी समझौते के तहत कांग्रेस को दे दी गई और तब से तवी नदी में बहुत सारा पानी बह गया है.

उन्होंने एक पन्ने के पत्र में लिखा कि, '' कालावधि में मैंने अपने आप को पूरी तरह व्यर्थ पाया और किसी ने भी किसी भी चीज के लिए मेरी सेवाओं का इस्तेमाल नहीं सोचा. ऐसे में नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ जुड़े रहना बेमतलब है. उन्होंने कहा कि फिलहाल उनकी किसी अन्य पार्टी से जुड़ने की योजना नहीं है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)