होम हरिद्वार कुंभ की अधिसूचना जारी, 1 अप्रैल से होगा शुरू
हरिद्वार कुंभ की अधिसूचना जारी, 1 अप्रैल से होगा शुरू
हरिद्वार कुंभ के लिए सरकार ने आज (बुधवार) को अधिूसचना जारी कर दी है। हरिद्वार महाकुंभ एक से 30 अप्रैल तक होगा। इस दौरान तीन शाही स्नान (12, 14 और 27 अप्रैल) होंगे। नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश के बाद कुंभ में आने के लिए श्रद्धालुओं को अपनी कोविड की निगेटिव रिपोर्ट लानी जरूरी है। साथ ही राज्य व केंद्र सरकार की ओर से जारी एसओपी पालन करना होगा।
शाही स्नान
12 अप्रैल 2021 - सोमवती अमावस्या
14 अप्रैल 2021- मेष संक्रांति और वैशाखी
27 अप्रैल 2021- चै माह की पूर्णिमा
अन्य प्रमुख स्नान
13 अप्रैल 2021 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा
21 अप्रैल 2021- रामनवमी
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।