होम कोरोना: महाराष्ट्र में 24 घंटे में रिकॉर्ड 31,855 नए केस, दिल्ली में भी बढ़ा खतरा
कोरोना: महाराष्ट्र में 24 घंटे में रिकॉर्ड 31,855 नए केस, दिल्ली में भी बढ़ा खतरा
नई दिल्ली. देश में कोरोना संकट एक बार फिर गहराता जा रहा है. बुधवार को जहां महाराष्ट्र में 31 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए तो वहीं दिल्ली में कई महीनों बाद नए मामलों की संख्या 1200 को पार कर गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश के 10 सर्वाधिक प्रभावित जिलों में 9 महाराष्ट्र के हैं और 1 जिला कर्नाटक है. महाराष्ट्र में इस समय कुल मामले 25 लाख 64 हजार 881 हैं, जबकि 22 लाख 62 हजार 593 लोग इलाज पाकर स्वस्थ हुए हैं. वायरस संक्रमण के चलते 53,684 लोग मौत के शिकार हुए हैं. राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 2 लाख 47 हजार 299 है.
मुंबई में 5185, दिल्ली में 1254 नए केस
कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित शहरों में एक मुंबई में बुधवार को रिकॉर्ड 5185 मामले सामने आए हैं. महाराष्ट्र में इस समय कुल मामले 25 लाख 64 हजार 881 हैं, जबकि 22 लाख 62 हजार 593 लोग इलाज पाकर स्वस्थ हुए हैं. वायरस संक्रमण के चलते 53,684 लोग मौत के शिकार हुए हैं. राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 2 लाख 47 हजार 299 है.
मुंबई में 5185, दिल्ली में 1254 नए केस
कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित शहरों में एक मुंबई में बुधवार को रिकॉर्ड 5185 मामले सामने आए हैं. शहर में एक्टिव मामलों की संख्या 30 हजार को पार कर गई है. मुंबई में वायरस संक्रमण के चलते मरने वालों की संख्या 11,606 हो गई है. दूसरी ओर राजधानी दिल्ली में एक्टिव मामलों की संख्या 4,890 हो गई है. राजधानी में पिछले 24 घंटे में 1254 नए केस सामने आए हैं. हालांकि 769 लोग इलाज पाकर स्वस्थ भी हुए हैं और संक्रमण के चलते 6 लोगों की मौत हुई है. कुल मामलों की बात करें तो दिल्ली में 6,55,227 केस हैं, इलाज पाकर स्वस्थ होने वाले लोगों का आंकड़ा 6 लाख 35 हजार 364 का है. संक्रमण के चलते दिल्ली में अब तक 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।