होम डेरेक ओ ब्रायन के चुनावी आरोपों पर नड्डा का तीखा जवाब
डेरेक ओ ब्रायन के चुनावी आरोपों पर नड्डा का तीखा जवाब
राज्यसभा में दिल्ली संशोधन विधेयक-2021 पर चल रही बहस में पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव की राजनीति भी गूंजी। भाजपा सदस्य व पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बहस में हस्तक्षेप करते हुए तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन के चुनावी आरोपों का तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हारने लगे तो अंपायर को ही दोषी बताने लगे। यह ठीक नहीं है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कभी चुनाव आयोग और ईवीएम को दोषी नहीं ठहराया। डेरेक ने चर्चा में हिस्सा लेते हुए राज्यों के चुनाव में चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल खड़े करते हुए तीखी टिप्पणी की थी। डेरेक के भाषण के समय सदन में काफी टोकाटाकी हो रही थी, जिस पर तृणमूल नेता बिफर रहे थे। उनके बिफरने पर नड्डा ने तृणमूल नेता को उन्हीं के अंदाज में याद दिलाते कहा कि कुछ देर पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त विधेयक पर बोल रही थीं। उस समय तृणमूल के लोग टोकाटाकी कर बाधा पहुंचा रहे थे। सदन में दोहरा रवैया नहीं अपनाया जाना चाहिए। नड्डा ने पहले तृणमूल ममता बनर्जी पर तंज करते हुए कहा था बुरा खिलाड़ी हमेशा अंपायर से सवाल करता है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।