होम एमपी में कोरोना केसः भोपाल, इंदौर और जबलपुर सहित 7 शहरों में लगेगा संडे लॉकडाउन

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Mar 24, 2021 09:25 PM

एमपी में कोरोना केसः भोपाल, इंदौर और जबलपुर सहित 7 शहरों में लगेगा संडे लॉकडाउन

एमपी में कोरोना केसः भोपाल, इंदौर और जबलपुर सहित 7 शहरों में लगेगा संडे लॉकडाउन

एमपी में कोरोना केसः भोपाल, इंदौर और जबलपुर सहित 7 शहरों में लगेगा संडे लॉकडाउन

भोपालः कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण को रोकने के लिए आगामी रविवार 28 मार्च से राज्य के चार और शहरों बैतूल, छिंदवाड़ा, रतलाम और खरगोन में भी रविवार को लॉकडाउन का करने का फ़ैसला राज्य सरकार ने लिया है।

इसके पूर्व से ही प्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर और जबलपुर में संडे लॉकडाउन लागू है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल (कैबिनेट ) की बैठक में यह फ़ैसला लिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा कहा गया कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जनजागरूकता के साथ -साथ, सख़्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाए।

ग़ौरतलब है कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए पिछले रविवार 21 मार्च से भोपाल , इंदौर और जबलपुर में संडे लॉक डाउन को लागू किया जा चुका है। इसके बाद अब आगामी रविवार28 मार्च से बैतूल, छिंदवाड़ा, रतलाम और खरगोन में भी संडे लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया गया है।

इस तरह अब 28 मार्च, रविवार को राज्य के कुल 7 शहरों में लॉकडाउन रहेगा। यह लॉक डाउन शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगा. बीस से ज़्यादा संक्रमित तो सिनेमा घर ,स्वीमिंग पूल और रेस्टोरेंट बंद: इसके साथ ही सरकार ने फैसला लिया है कि जिन जिलों में 20 से ज्यादा संक्रमित नागरिक पाए जा रहे हैं वहां आगामी आदेश तक स्विमिंग पूल, पूल क्लब और सिनेमाघरों को पूरी तरह से बंद कर दिया जाए। रेस्टोरेंट में ग्राहकों को बैठकर खाने की अनुमति नहीं होगी। पार्सल सुविधा जारी रहेगी।

सरकार ने निर्धारित किया है कि विवाह समारोह में एवं इस तरह के व्यक्तिगत सामाजिक कार्यक्रमों में 50 से अधिक नागरिक शामिल नहीं हो सकते। शव यात्रा में 20 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकते। सभी प्रकार की पाबंदियां केवल उन्हीं जिलों में लगाई जाएंगी जहां 20 से ज्यादा पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)