होम वैष्णो देवी के दरबार में भक्तों ने दिल खोल कर चढ़ाया सोना

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 23, 2021 07:37 PM

वैष्णो देवी के दरबार में भक्तों ने दिल खोल कर चढ़ाया सोना

वैष्णो देवी के दरबार में भक्तों ने दिल खोल कर चढ़ाया सोना

वैष्णो देवी के दरबार में भक्तों ने दिल खोल कर चढ़ाया सोना

जम्मू: तिरूपति के बाद शायद वैष्णो देवी का ही तीर्थस्थान ऐसा है जहां भक्तों ने दिल खोल कर सोना और चांदी चढ़ाया है। वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा दिए गए आंकड़ों से यही लग रहा है कि वैष्णो देवी आने वाले भक्तों की की श्रद्धा कभी भी डगमगाई नहीं है। हर साल वह दिल खोलकर माता के भवन में सोना-चांदी व नकदी का खुलकर दान करते हैं। श्राइन बोर्ड भी भक्तों के इस दान का उन्हीं की सुविधाओं और जन कल्याण का इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हटता।

पिछले 20 सालों में माता के दरबार में 1800 किलोग्राम सोना चढ़ा है। यही नहीं चांदी चढ़ाने में भी श्रद्धालु पीछे नहीं हैं। इसी अवधि के दौरान माता के दरबार में 4700 किलोग्राम चांदी चढ़ाई गई। अर्थात हर साल औसतन 200 किलो से भी ज्यादा चांदी के सिक्के, मुकुट व आभूषण माता को भेंट किए गए। इस कारण त्रिकुटा पर्वत पर विराजमान मां वैष्णो की यात्रा की देखभाल कर रहा श्राइन बोर्ड भारत के अमीर श्राइन बोर्ड में से एक है।

माता के दरबार में श्रद्धालु न सिर्फ अपनी आस्था के अनुसार सोना और चांदी चढ़ाते हैं बल्कि नकद राशि चढ़ाने में भी पीछे नहीं हटते। पिछले बीस सालों में अर्थात 2001 से 2020 तक श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में 2000 करोड़ रूपये नकद भी चढ़ाए। यह मंदिर 108 शक्ति पीठ में से एक है। जोकि मां दुर्गा को समर्पित है। यही नहीं माता के दरबार में श्रद्धालु भी हर साल लाखों की संख्या में आते हैं। माता की यह पवित्र गुफा उन चंद धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां पर श्रद्धालु हर साल लाखों की संख्या में दर्शनों के लिए पहुंचते हैं।

2011 और 2012 में तो श्रद्धालुओं की संख्या एक करोड़ के पार चली गई थी।वहीं पिछले साल कोरोना के कारण यह संख्या 17 लाख ही रह गई। इस साल फिर से श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड भी श्रद्धालुओं से मिलने वाले इस दान का इस्तेमाल श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ही कर रहा है। साल 2019 में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड जल संरक्षण के लिए पहला नेशनल वॉटर अवार्ड मिला था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)